जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से सरदार माधो सिंह बालिका मध्य विद्यालय के प्रांगण में कंबल वितरण किया गया. इस दौरान स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता को कंबल दिया गया. वहीं ट्रस्ट ने बताया कि पिछले वर्ष मॉनसून के समय में कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया था जिससे घर में रखा सारा सामान बर्बाद हो गया था. इसे भी ध्यान में रखते हुए विद्यालय के प्रांगण में बच्चों के माता-पिता को कंबल बांटा गया. कंबल वितरण कार्यक्रम में संरक्षक रीता मिश्रा ने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी जरूरतमंद को चिन्हित करके कंबल वितरण किया जा रहा है. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष पल्लवी दीप, संरक्षक रीता मिश्रा, जूली सिंह, संगीता मिश्रा, पूनम सिंह, रीति झा, प्रधानाध्यापिका रविंदर कौर, शिक्षिका रजनी संधू, अनीता घटोरी, रानी जब्बल, अर्चना कुमारी, हरनीत कौर, बलजीत कौर, निशा चावला, गुंजा कुमारी, अमनदीप, सविंदर, बलबीर कौर, हरदीप कौर इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा.











