जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के मुखिया डांगा के पास मंगलवार को एनएच-33 पर एक डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी. इस हादसे में आटो पर सवार रविंद्र सिंह, जसविंदर सिंह और विनोद कुमार गुप्ता घायल हुए हैं. तीनों घायलों को इलाज के लिए साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीनों घायल मानगो के कुंवर बस्ती के रहने वाले हैं. यह लोग टायर लेकर जा रहे थे. तभी एनएच-33 पर टाटा मोटर्स के गैरेज के पास हादसा हुआ. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. सभी घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.











