
जमशेदपुरः बागबेड़ा बड़ौदा घाट के पास रेलवे को-ऑपरेटिव सोसायटी की ओर से स्व. बीडी मंडल की चौथी पुण्यतिथि बनायी गयी. मौके पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया,जिसमें 100 लोगों ने रक्तदान किया. इस अवसर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पोटका विधायक संजीव सरदार, जिला पार्षद किशोर यादव, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, विधायक प्रतिनिधि संजय कुमार, समाजसेवी व कांग्रेसी नेता अरुण यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. सभी रक्तदान करने वालों का हौसला बढाया. कहा लोगों को रक्तदान करना चाहिए, रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में एचडीएफसी बैंक, वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन ने अहम भूमिका निभाई. इस अवसर पर आयोजकों ने रक्त दाताओं के साथ-साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी लोगों का आभार जताया.




