
जमशेदपुर : कुम्हारपाड़ा स्थित प्रजापति भवन काशीडीह में मंगलवार को नीरज की स्मृति में नीरज यस डैड मेमोरियाल फाउंडेशन के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन झारखंड प्रजापति महासंघ के जिलाध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद के नेतृत्व में किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया गया। रघुवर दास ने रक्तदान करने आये सभी लोगों का मनोबल बढ़ाया । कार्यक्रम भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी व जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । शिविर में कुल 40 यूनिट रक्त संग्रह किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में हरिशंकर पंडित, वॉयस ऑफ ह्यूमैनिटी के हरि सिंह, सुबोध कुमार, पवन, शद्दुजी, वासुदेव प्रसाद, विजय कुमार पंडित, डॉ सुरेश प्रजापति, डॉ एके चौबे, रामायण प्रसाद, गंगाधर प्रजापति, हिलालाल प्रजापति, धर्मदेव प्रसाद, राजदेव प्रसाद, भारत भूषण प्रसाद, गोलू, शुभम, विपुल, सिकन्दर, रघुनन्दन प्रजापति समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।




