• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, June 14, 2026
33 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur blood donation-जमशेदपुर प्रधान डाकघर में वृहत रक्तदान शिविर संपन्न, डाककर्मियों ने पेश की मानवता की मिसाल, 60वीं बार रक्त देकर चंडी चरण साधु बने प्रेरणास्रोत

jamshedpur blood donation-जमशेदपुर प्रधान डाकघर में वृहत रक्तदान शिविर संपन्न, डाककर्मियों ने पेश की मानवता की मिसाल, 60वीं बार रक्त देकर चंडी चरण साधु बने प्रेरणास्रोत
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रधान डाकघर परिसर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर बेहद सफल और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ. डाक विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर में डाककर्मियों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रिकॉर्ड संख्या में रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का एक अनूठा उदाहरण पेश किया.शिविर की शुरुआत वरिष्ठ डाक अधीक्षक उदयभान सिंह के कुशल मार्गदर्शन और गरिमामयी उपस्थिति में हुई. कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि यह सीधे तौर पर किसी को जीवनदान देता है. डाक विभाग हमेशा से ही जनसेवा में अग्रणी रहा है और यह शिविर इसी प्रतिबद्धता का एक हिस्सा है. चंडी चरण ने लगाया ‘साठ’इस शिविर का मुख्य आकर्षण डाक विभाग के वे समर्पित कर्मचारी रहे जो लगातार वर्षों से नियमित रक्तदान कर रहे हैं. इस अवसर पर कई प्रेरणादायी कीर्तिमान स्थापित हुए. (नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

चंडी चरण साधु एलएसजी डाक सहायक, चाकुलिया ने मानवता की सेवा में अपना 60वां रक्तदान किया. इससे पूर्व वे 59 बार रक्तदान कर चुके हैं. उनकी इस उपलब्धि ने युवाओं में नया जोश भर दिया. इसी तरह श्यामल महतो एलएसजी डाक सहायक, मंडलिया कार्यालय ने पूर्व में 35 बार रक्तदान किया था और इस शिविर में अपना 36वां रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई. चुना राम हांसदा ग्रामीण डाक सेवक, बोड़ाम ने 32 बार पहले रक्तदान कर चुके आज शिविर में अपना 33वां रक्तदान सफलतापूर्वक पूरा किया. समाज को जीवन का उपहार देने वाले इन सभी जांबाज रक्तदाताओं को विभाग की ओर से प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया. शिविर को सफल बनाने में वीबीडीए (वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन) की टीम का सराहनीय योगदान रहा. वीबीडीए के प्रतिनिधि नरेश कुमार, तरुण कुमार घोष, गौरी मुखर्जी, सुश्री नम्रता कुमारी तथा आशीष रॉय ने पूरे शिविर के दौरान व्यवस्था संभालने और दाताओं को प्रेरित करने में अपनी अहम व सक्रिय भूमिका निभाई.(नीचे भी पढ़े)

वहीं, जमशेदपुर ब्लड बैंक की कुशल मेडिकल टीम ने पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराया. टीम में शामिल डॉक्टर यश, त्रिलोचन बाग, तपन कुंडु तथा सुबीर बनर्जी ने सभी रक्तदाताओं के स्वास्थ्य मानकों (जैसे हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर आदि) की बारीकी से जांच करने के बाद ही पूरी सुरक्षा के साथ रक्तदान संपन्न कराया.शिविर के सफल समापन पर वरिष्ठ डाक अधीक्षक उदयभान सिंह तथा ब्रज भूषण झा ने रक्तदान करने वाले सभी कर्मचारियों, मेडिकल टीम और वीबीडीए के सदस्यों का दिल से आभार प्रकट किया.श्री सिंह ने कहा कि पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों से ही यह आयोजन इस मुकाम तक पहुंचा है. उन्होंने घोषणा की कि आने वाले दिनों में डाक विभाग द्वारा ऐसे और भी वृहत शिविरों का आयोजन कराया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक रक्त संग्रह कर जरूरतमंदों की जान बचाई जा सके और इस सामाजिक अभियान को एक नई ऊंचाई दी जा सके.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

jamshedpur bjp- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘सबका साथ, सबका विकास’कार्यक्रम से दिया सामाजिक समरसता का संदेश, पौधरोपण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन
खबर

jamshedpur bjp- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘सबका साथ, सबका विकास’कार्यक्रम से दिया सामाजिक समरसता का संदेश, पौधरोपण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

June 14, 2026
jamshedpur jugsalai teli sahu samaj-जुगसलाई तेली साहू समाज ने पंडवानी गायिका लोक कलाकार तरुणा साहू को किया सम्मानित, सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए मिला सेवा सम्मान

jamshedpur rural- बहरागोड़ा में 20 जून से बढेगा किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया निर्णय
खबर

jamshedpur rural- बहरागोड़ा में 20 जून से बढेगा किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया निर्णय

June 14, 2026
Next Post
jamshedpur incident- मानगो बस स्टैंड में हादसा, बस के नीचे सो रहे युवक के सिर पर चढा चक्का, मौत, मृतक के पहचान में जुटी पुलिस

jamshedpur incident- मानगो बस स्टैंड में हादसा, बस के नीचे सो रहे युवक के सिर पर चढा चक्का, मौत, मृतक के पहचान में जुटी पुलिस

jamshedpur rural- आम बागवानी से छोलागोड़ा के युवा किसान बना आत्मनिर्भर, बागवानी से आर्थिक स्थिति मजबूत

jamshedpur rural- आम बागवानी से छोलागोड़ा के युवा किसान बना आत्मनिर्भर, बागवानी से आर्थिक स्थिति मजबूत

jamshedpur rural blood donation-विश्व रक्तदान दिवस पर मौदाशोली में रक्तदान शिविर आयोजित, तीनों राज्यों में मनेगा रक्तदान शिविर पखवाड़ा: स्वपन महतो

jamshedpur rural blood donation-विश्व रक्तदान दिवस पर मौदाशोली में रक्तदान शिविर आयोजित, तीनों राज्यों में मनेगा रक्तदान शिविर पखवाड़ा: स्वपन महतो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur bjp- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘सबका साथ, सबका विकास’कार्यक्रम से दिया सामाजिक समरसता का संदेश, पौधरोपण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

jamshedpur jugsalai teli sahu samaj-जुगसलाई तेली साहू समाज ने पंडवानी गायिका लोक कलाकार तरुणा साहू को किया सम्मानित, सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए मिला सेवा सम्मान

jamshedpur rural- बहरागोड़ा में 20 जून से बढेगा किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया निर्णय

jamshedpur rural blood donation-विश्व रक्तदान दिवस पर मौदाशोली में रक्तदान शिविर आयोजित, तीनों राज्यों में मनेगा रक्तदान शिविर पखवाड़ा: स्वपन महतो

jamshedpur rural- आम बागवानी से छोलागोड़ा के युवा किसान बना आत्मनिर्भर, बागवानी से आर्थिक स्थिति मजबूत

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur bjp- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘सबका साथ, सबका विकास’कार्यक्रम से दिया सामाजिक समरसता का संदेश, पौधरोपण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

jamshedpur jugsalai teli sahu samaj-जुगसलाई तेली साहू समाज ने पंडवानी गायिका लोक कलाकार तरुणा साहू को किया सम्मानित, सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए मिला सेवा सम्मान

jamshedpur rural- बहरागोड़ा में 20 जून से बढेगा किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया निर्णय

jamshedpur rural blood donation-विश्व रक्तदान दिवस पर मौदाशोली में रक्तदान शिविर आयोजित, तीनों राज्यों में मनेगा रक्तदान शिविर पखवाड़ा: स्वपन महतो

jamshedpur rural- आम बागवानी से छोलागोड़ा के युवा किसान बना आत्मनिर्भर, बागवानी से आर्थिक स्थिति मजबूत

jamshedpur incident- मानगो बस स्टैंड में हादसा, बस के नीचे सो रहे युवक के सिर पर चढा चक्का, मौत, मृतक के पहचान में जुटी पुलिस

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News