जमशेदपुर : गुरुवार सुबह श्मशान काली मंदिर के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी और तनाव का माहौल बन गया. सुबह स्थानीय लोगों ने मंदिर के पास खाली पड़ी जमीन पर शव देखा और तुरत परिवार के सदस्यों को सूचना दी. परिजनों की सूचना पर झाड़ग्राम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान झाड़ग्राम नगरपालिका के वार्ड नंबर 12 निवासी नेपाल श्यामल के रूप में हुई है. हालांकि, जब पुलिस शव को कब्जे में लेने की कोशिश कर रही थी, तब परिजनों और स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया. उनका कहना था कि जांच के लिए डॉग स्क्वॉड को बुलाया जाए और निष्पक्ष व त्वरित जांच का आश्वासन दिया जाए। जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, तब तक शव को नहीं उठाने दिया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए झाड़ग्राम थाने के आइसी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की. प्राथमिक तौर पर पुलिस को संदेह है कि मृतक को पहले किसी विषैले पदार्थ का सेवन कराया गया फिर उसकी हत्या की गई हो सकती है. हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में तनाव बना हुआ है.



