जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत महतो पाड़ा सात मंदिर पास सोमवार सुबह से शव पड़ा हुआ मिला.स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जुगसलाई पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया, इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में आस पास के लोगों ने जानकारी दी कि युवक मजदूरी का काम करता था. वह मतलाडीह का रहनेवाला है, जिसका नाम गणेश बताया जाता है.(नीचे भी पढ़े)
उसकी मौत किस कारण से हुई, उसका कुछ पता नहीं चल पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा. फिलहाल पुलिस जुगसलाई रेलवे फाटक के पास जमा होने वाले मजदूर से उसके घर का पता लगाने का प्रयास कर रही है. ताकि परिजनों को इसकी जानकारी दी जा सके. हलांकि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.



