जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत सोपोडेरा स्थित कुर्मी टोला आंगनबाड़ी नर्सरी स्कूल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. सुबह टलहने निकले कुछ लोगों ने शव को लावारिश हालत में देखा. मृतक की पहचान कुर्मी टोला निवासी नितेश रजक (22) के रूप में हुई है. इधर, जानकारी मिलने पर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में अड्डेबाजी रोकने की मांग की. (नीचे भी पढ़ें)

मृतक के पिता राजू रजक ने बताया कि 6 माह पहले उनके पुत्र ने दादी के जेवर चोरी किया था, इस कारण से उसे घर से निकाल दिया गया था. वह इधर-उधर घूम कर अपना जीवन यापन कर रहा था. पिता के अनुसार नितेश के पास एक स्प्लेंडर बाइक थी, जो घटना के बाद से गायब है. हालांकि शव के पास उसका मोबाइल मिला है, जिससे संभवत इस हत्या की गुत्थी सुलझ सकती है. आंगनबाड़ी स्कूल में अड्डा बड़ी और नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहा है, जिसकी शिकायत लगातार मुखिया के द्वारा पुलिस से की जाती है. मृतक के पिता का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या हुई है, जो उसके ही दोस्तों ने किया है. युवक के सिर पर चोट के निशान है. फिलहाल युवक के शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं यह हत्या है या आत्महत्या इसकी जांच की जा रही है.



