जमशेदपुर : जमशेदपुर में ठंड के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर मानगो नगर निगम की ओर से मानगो के विभिन्न चौक-चौराहों के पास अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है. इसके तहत नगर निगम की ओर से मानगो चौक, डिमना चौक, हीरा होटल, यिशू भवन के पास अलाव जलाया गया, ताकि लोगों को ठंड से राहत दिलाई जा सके. मौके पर जनता दल (यू) के जन सुविधा प्रतिनिधि संतोष भगत, पिंटू सिंह, टुनटुन सिंह, पप्पू सिंह, मानगो थाना मंडल अध्यक्ष लालू गौड़, मानगो नगर निगम के सिटी मैनेजर निशांत कुमार जी, निर्मल कुमार आदि भी मौजूद रहे.



