
जमशेदपुर : बेहतरीन क्लबों में शुमार यूनाइटेड क्लब में कर्मचारियों को इस साल 20 फीसदी बोनस मिलेगा. शनिवार को मैनेजमेंट और यूनियन के बीच बोनस समझौता पर हस्ताक्षर हुआ. करीब 130 कर्मचारियों को यह राशि एकाउंट में 24 सितंबर तक मिल जायेगा. इसके तहत अधिकतम 55200 रुपये जबकि न्यूनतम 19200 रुपये मिलेगी. इस समझौता के तहत मैनेजमेंट की ओर से प्रेसिडेंट अवनिश गुप्ता, उपाध्यक्ष ज्योति प्रकाश, वेद प्रकाश ठाकुर, सचिव मुकेश अग्रवाल, चंद्र कुमार, सुधीर सिंह, कौशल किशोर पांडेय जबकि यूनियन को ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसिडेंट बीके डिंडा, उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, महासचिव ददन सिंह, कमेटी मेंबर दीपक मुखर्जी, राधेश्याम भगत, गुइदेव नंद ने हस्ताक्षर किया.


