
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में अपनी साली की 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले मनचले को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. घटना अगस्त माह की है. बता दे कि आरोपी अपनी साली के घर अक्सर आना जाना करता था. इसी दौरान उसने साली की बेटी को अकेला पाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया. बच्ची जब चीखने लगी तो आरोपी मौके से फरार हो गया था. इसके बाद पुलिस से इसकी शिकायत की गयी थी. पुलिस ने मामले में कार्रवाई की और तत्काल उसको जेल भेज दिया.












