
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कपाली ताजनगर निवासी मो अरशद को बकाया के रुपए मांगना महंगा पड़ गया. बस्ती के ही इंतकाब नामक युवक ने उसपर चापड से हमला कर घायल कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद इंतकाब मौके से फरार हो गया. इधर लहूलुहान अवस्था में अरशद को इलाज के लिए स्थानीय क्लिनिक ले गए जहां उसका इलाज किया गया. अरशद के सिर पर गंभीर चोटें आई है. अरशद मजदूरी का काम कर जीवन यापन करता है. अरशद के पिता नौशाद आलम ने बताया कि इंतकाब ने उसके बेटे को काम दिया था. उनका बेटे को इंतकाब से 700 रुपए लेने थे. आज वह इसी बात को लेकर इंतकाब से मिलने इसके घर गया था. घर पर ही रुपए मांगने पर इंतकाब और उसकी दो बहनों ने मिलकर अरशद को मारपीट कर घायल कर दिया. इंतकाब ने चापड़ से अरशद पर हमला कर दिया. इस मामले में कपाली ओपी में लिखित शिकायत की गई है.






