• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, June 6, 2026
37 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home क्राइम

jamshedpur-breaking-जमशेदपुर एसएसपी ने की होटल अल्कोर मामले में कार्रवाई, बिष्टुपुर थानेदार हटाये गये, होटल के मालिक राजीव दुग्गल, लड्डू मंगोटिया समेत पांच जाएंगे जेल

jamshedpur-breaking-जमशेदपुर एसएसपी ने की होटल अल्कोर मामले में कार्रवाई, बिष्टुपुर थानेदार हटाये गये, होटल के मालिक राजीव दुग्गल, लड्डू मंगोटिया समेत पांच जाएंगे जेल
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसएसपी अनूप बिरथरे बिष्टुपुर के होटल अल्कोर के प्रकरण में आरोपियों को लाभ देने के आरोप में बिष्टुपुर थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिंह को हटा दिया गया है. उनकी जगह रामकुमार वर्मा को नया थाना प्रभारी बनाया गया है. राजेश प्रकाश सिन्हा के खिलाफ विभागीय जांच के साथ कार्रवाई भी होगी. बिष्टुपुर थाना प्रभारी के खिलाफ पिछले कई माह से लगातार शिकायतें आ रही थी. होटल अल्कोर वाले मामले में उन पर आरोप है कि उन्होंने पैसे का लेनदेन कर आरोपियों को नाजायज लाभ पहुंचाया जिससे पूरे झारखंड सरकार की भदद पिटी और जमशेदपुर पुलिस की साफ सुथरी छवि को भी काफी नुकसान हुआ. जमशेदपुर के होटल अल्कोर में शुक्रवार को बिष्टुपुर थाना प्रभारी ने दण्डाधिकारी के साथ मिलकर छापामारी की थी. इस छापामारी में जमशेदपुर के उद्यमी और व्यवसायी लड्डू मंगोटिया और अन्य लोग स्पा में पकड़े गए थे. इस मामले में बिष्टुपुर थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा द्वारा मामले को रफा-दफा कर दिया गया और कानून की आड़ में सभी को थाना से ही बेल दे दिया गया. यही नही होटल में स्पा का संचालन व सेक्स रैकेट चलने के बावजूद होटल को न तो उन्होंने सील किया और न ही सीसीटीवी को ही जब्त किया. बिष्टुपुर थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा पर दूसरे दिन जांच के दौरान आला अधिकारियों को भी बरगलाने का आरोप भी है. वैसे राज्य पुलिस के आला अधिकारी की पहुंच का लाभ लेने वाले राजेश प्रकाश सिन्हा के खिलाफ़ अन्ततः कार्रवाई की गई और उनको हटा दिया गया. दूसरी ओर, जमशेदपुर पुलिस ने होटल अल्कोर में लॉकडाउन के बीच गलत और अनैतिक काम करने के मामले में होटल अल्कोर के मालिक राजीव दुग्गल, होटल का मैनेजर धनंजय सिंह, व्यापारी लड्डू मंगोटिया उर्फ राजेश मंगोटिया, मानगो निवासी दीपक अग्रवाल, सीतारामडेरा निवासी रजत जग्गी को जमशेदपुर पुलिस जेल भेज रहा है. राजेश सिन्हा पर यह भी आरोप है कि वे थाना प्रभारी होते हुए इस मामले में करीब 50 लाख रुपये का लेनदेन किया और फिर आरोपियों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की. हालांकि इसकी जांच अभी चल रही है कि आखिर थानेदार ने पैसा कितना लिया था. दूसरी ओर होटल अल्कोर से पकड़ी गई कोलकाता की लड़की जांच में सहयोग नही कर रही है जिस कारण पुलिस में महिला अफसरो की एक और टीम को उतारा है जो उससे पूछताछ कर रही है.

ADVERTISEMENT

क्‍या है पूरा मामला

लॉकडाउन में जमशेदपुर के होटल अलकोर में रासलीला मनाते कारोबारी लड्डू मंगोटिया समेत तीन चर्चित लोगों को गिरफ्तार किया गया था. जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना क्षेत्र के अलकोर होटल के स्‍पा को खोलकर उसमें कारोबारी लड्डू मंगोटिया समेत कई लोग पार्टी में मना रहे थे. होटल में शराब की भी पार्टी चल रही थी. पुलिस ने पार्टी मनाते हुये तीन लोगों को गिरफ्तार किया. दंडाधिकारी की मौजूदगी में सभी को पकड़ा गया. इनमें ठेकेदार व जुगसलाई निवासी राजेश मंगोटिया उर्फ लड्डू मंगोटिया, लोहा कारोबारी व मानगो बैकुंठनगर निवासी दीपक अग्रवाल और ईस्ट बंगाल कॉलोनी निवासी व एक बिल्डर के रिश्तेदार रजत जग्गी शामिल है. लॉकडाउन में स्पा संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को होटल में छापा मारा, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई, कर्मचारी भागने लगे. इस क्रम में कुछ लोग फरार हो गए. पुलिस ने मौके से इन तीनों सहित कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लिया. सभी को लेकर पुलिस बिष्टुपुर थाने ले गई. वहां उनसे पूछताछ कर जमानत पर छोड़ दिया गया. लॉकडाउन का उल्लंघन मामले में दंडाधिकारी सूरज कुमार के बयान पर अलकोर होटल के मालिक समेत 5 पर केस दर्ज किया गया है. साथ ही तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस को देखकर कुछ युवक-युवतियां भाग निकले. होटल मालिक राजीव दुग्गल, मैनेजर धनंजय कुमार, जुगसलाई निवासी राजेश मंगोतिया, मानगो निवासी दीपक अग्रवाल, सीतारामडेरा निवासी रजत जग्गी के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है. मालूम हो कि लॉक डाउन में सभी होटल बंद हैं. बावजूद इसके होटल अल्कोर में स्पा का अवैध ढंग से संचालन हो रहा था.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार होटल अल्‍कोर में अभी भी कई लड़कियां फंसी हुई है. साथ ही सूत्रों से सूचना ये भी मिल रही है कि सीसीटीवी फुटेज को भी क्षतिग्रस्‍त किया गया है. साथ ही बिष्‍टुपुर थाना में 50 लाख रुपये में मामले को डील करने की कोशिश की जा रही है. ये सूचनाएं हमारे विश्‍वसनीय सूत्रों से मिली है.
मामले में बिष्‍टुपुर थाना प्रभारी आरोपी है. दंडाधिकारी के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है. किसी को नहीं छोड़ा गया है. मामला रफा-दफा तब होता, जब कोई कार्रवाई नहीं होती. मगर उन्‍होंने हर सवाल का जवाब गोल-मटोल तरीके से दिया. उन्‍होंने कहा कि अगर सीसीटीवी फुटेज को क्षतिग्रस्‍त की गई है तो उसकी भी धारा जोड़कर मामला दर्ज किया जायेगा.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण
क्राइम

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण

May 23, 2026
Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर
क्राइम

Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर

May 22, 2026
Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार
क्राइम

Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार

May 22, 2026
Next Post
jamshedpur-accident-मानगो में रमजान की खरीददारी करने निकले बुजुर्ग को बाइक ने कुचला, मौत

jamshedpur-accident-मानगो में रमजान की खरीददारी करने निकले बुजुर्ग को बाइक ने कुचला, मौत

jamshedpur-water-crisis-केंद्र व राज्य सरकार कह रही बार-बार हाथ धोये, जमशेदपुर के मानगो में एक माह से पानी की सप्लाइ बंद, कोरोना संकट के बीच जलसंकट से जनता नहीं धो पा रहे बार-बार हाथ, कैसे होगी कोरोना से लड़ाई

west-singhbhum-naxal-murder-पश्चिम सिंहभूम के गुदड़ी जंगल में नक्सलियों में आपसी गोलीबारी, पीएलएफआई सदस्य ने कर दी अपने ही समर्थक की गोली मार कर हत्या

west-singhbhum-naxal-murder-पश्चिम सिंहभूम के गुदड़ी जंगल में नक्सलियों में आपसी गोलीबारी, पीएलएफआई सदस्य ने कर दी अपने ही समर्थक की गोली मार कर हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Monsoon arrives: इंतजार खत्म ! केरल पहुंचा मॉनसून, झारखंड में एक सप्ताह की देरी से आ सकता है मॉनसून, जानें कब कहां होगी बारिश

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur chhabil- गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेम्को गुरुद्वारा के पास लगा छबील, आम लोगों के बीच चुना- गुड़ व शर्बत का किया गया वितरण

jamshedpur rural- चाकुलिया नपं कार्यालय में जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण करने की जानकारी ली

Jamshedpur world envionment day : विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

World class hockey match- नवल टाटा हॉकी अकादमी के आशीष तानी पूर्ति ने पाकिस्तान के खिलाफ चार गोल दागकर भारत को अंडर 18 एशिया कप के फाइनल में पहुंचाया

Srinath University- श्रीनाथ यूनिवर्सिटी ने मलेशिया के स्पेक्ट्रम इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज के साथ किया ऐतिहासिक समझौता

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur chhabil- गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेम्को गुरुद्वारा के पास लगा छबील, आम लोगों के बीच चुना- गुड़ व शर्बत का किया गया वितरण

jamshedpur rural- चाकुलिया नपं कार्यालय में जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण करने की जानकारी ली

Jamshedpur world envionment day : विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

World class hockey match- नवल टाटा हॉकी अकादमी के आशीष तानी पूर्ति ने पाकिस्तान के खिलाफ चार गोल दागकर भारत को अंडर 18 एशिया कप के फाइनल में पहुंचाया

Srinath University- श्रीनाथ यूनिवर्सिटी ने मलेशिया के स्पेक्ट्रम इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज के साथ किया ऐतिहासिक समझौता

Jamshedpur police action : बिष्टुपुर में लोडेड पिस्तौल के साथ आरआइटी का युवक गिरफ्तार, क्षेत्र में दहशत फैलाने और डराने-धमकाने के लिए रखा था हथियार, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News