जमशेदपुर : जमशेदपुर के बड़े स्क्रैप कारोबारी बबलू जायसवाल के छह ठिकानों पर आयकर विभाग ने एक साथ छापामारी की है. आयकर विभाग की टीम ने बबलू जायसवाल के सर्किट हाऊस एरिया स्थित मकान, आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक प्लांट समेत कुल छह स्थानों पर छापामारी की गयी है. करोड़ों की अघोषित संपत्ति का पता चलने की उम्मीद है.

वैसे अब तक आयकर विभाग द्वारा इसकी जानकारी नहीं दी गयी है कि अभी कितना का करवंचना पता चला है. वैसे करीब 50 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने छापामारी शुरू की है और देर रात तक यह छापामारी जारी रहने की उम्मीद है. पुलिस की भी मदद ली गयी है. लगातार आयकर विभाग की अन्वेषण टीम यह छापामारी कर रही है. बबलू जायसवाल को पिछले दिनों पुलिस ने भी गिरफ्तार किया था. बबलू जायसवाल कुख्यात अपराधी अखिलेश सिंह का सहयोगी भी रहा है. इसको लेकर पुलिस की ओर से दबिश बनाया गया था. अब आयकर विभाग ने इसको लेकर कार्रवाई शुरू की है.



