जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस के कैरेज कॉलोनी मे घूम रहे एक आवारा सांड ने पूरे क्षेत्र मे आतंक मचा रखा है. इस खतरनाक सांड ने अब तक दो दर्जन से अधिक महिला पुरुषो पर जानलेवा हमला करके उन्हें चोटिल और घायल किया है. स्थानीय लोग इस खतरनाक सांड के आतंक से काफ़ी भयभीत है. स्थानीय लोगो के अनुसार सांड के हमले से लोगो को काफ़ी गंभीरे चोटे आयी है. यहां तक कहा जा रहा है कि एक राहगीर महिला पर सांड ने काफ़ी जोरदार हमला किया था, जिससे उस महिला को काफ़ी गंभीर चोटे आयी थीं. बाद मे किसी ने बताया कि इलाज के क्रम मे उसकी मौत हो गयी. (नीचे भी पढ़ें)

विगत 25 जून को रेलवे के एक पदाधिकारी विक्रम सोरेन पर सांड ने उस समय हमला किया जब वे अपनी ड्यूटी जाने के लिए कैरेज कॉलोनी के मेन यार्ड ऑफिस के पास अपनी बाइक पार्क कर रहे थे. सांड के जोरदार हमले से विक्रम सोरेन के बाएं पैर मे काफ़ी चोटे आयी है, उनकी जांघ के ऊपरी हिस्से मे गंभीर चोट के निशान है. इतना ही नहीं उनके पहने हुए बरसाती और अंदर पहने सफ़ेद यूनिफार्म भी सांड ने तार तार कर दिए. श्री सोरेन फिलहाल इलाजरत हैं. रेलवे एम्प्लॉईज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने मामले की जानकारी जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के जॉय गुड़िया को पूरी जानकरी दी है और सांड को तत्काल गौशाला भेजनें की मांग की है. उन्होंने कहा कि इससे सांड की बेहतर देखभाल भी होंगी और स्थानीय लोगो को सांड के आतंक से मुक्ति मिलेगी. गौरतलब है कि सांड ने अब तक शहर में कई लोगों को घायल कर दिया है. दो लोगों की जान भी शहर में इस कारण से जा चुकी है.



