
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत गड़ाबासा में अपराधियों ने फायरिंग की. इस घटना में वहां से गुजर रही महिला सुनीला शर्मा को गोली लग गई. घटना के बाद सुनिला को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल पहुंचाया जहां महिला का इलाज चल रहा है. महिला के पेट में गोली लगी है. मिली जानकारी के अनुसार महिला गड़ाबासा मथुरा बगान में टहल रही थी तभी वहां कुछ अपराधियों ने फायरिंग कर दी जिसमे महिला को गोली लगी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.















