जमशेदपुर : बुधवार को सिक्युरिटी एवं फायर ब्रिगेड जेडीसी के तत्वावधान में सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए जमशेदपुर परसुडीह स्थित चेशायर होम में पहुंच कर वहां रह रहे सभी लोगों के साथ समय व्यतीत किया गया. उनके विषय में जानकारी साझा कर उनके जरुरतों के मुताबिक आने वाले दिनों में सहयोग करने का संकल्प लिया गया. इस बार जेडीसी की ओर से 80 लोगों के लिए गर्म टोपी गर्म वस्त्र मोजा, दस्ताने, कम्बल,चादर, दूध पाउडर, तेल, रिफाइन, ब्रश पेस्ट जिभ्भी और मिठाई और चाकलेट दिया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चीफ सिक्युरिटी, फायर एवं ब्रांड प्रोटेक्शन अरविंद सिन्ह, एचआर हेड हिमांशु भूषण, हेड सिक्युरिटी वर्क्स शेखर, किशोर प्रसाद हेड सिक्युरिटी टाउन अभय सिंह, जेडीसी के चेयरमैन निलेश कुमार, यूनियन सदस्य कमलेश कुमार सिंह, श्रीकृष्णा पाण्डेय, संतोष कुमार सिंह, ब्रिजेश जयंती पटेल, शहनवाज खान, विभागीय अधिकारियों में मुकेश कुमार, उत्पल, महेन्द्र सिंह, आयशा, रुपा, विनित, गब्बा, रेखा रानी, सुमन उपस्थित थे. पूरे कार्यक्रम को बेहतर ढंग से संपादित और संचलित अर्चना त्रिपाठी ने किया. (नीचे भी पढ़ें)

अपने सम्बोधन में चिफ सिक्युरिटी फायर एवं ब्रांड प्रोटेक्शन अरविंद सिन्हा ने कहा कि सिक्युरिटी विभाग के द्वारा यह बहुत ही सुन्दर और सराहनीय कार्य किया गया है और भविष्य में भी हम सब लोग मिलकर इस तरह के कार्य करेंगे. इसमें विभाग के सभी सुरक्षाकर्मियों का सहयोग मिला है. आगे भी सभी सहकर्मी इस में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले ताकि वे लोग अपनी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर सकें.





