
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा सेन्ट्रल जेल घाघीडीह में रविवार को जेल अदालत लगाया गया. जेल अदालत में व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम अजय कुमार गुरीया, डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी, लीगल एड कौंसिल के चीफ विदेश सिन्हा, सहायक सदस्य राजेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे. जेल अदालत में कुल दो केसों की सुनवाई की गई, जिसमें दोनों केस अन्सेटल रहा. एक भी केस का निष्पादन नही हो पाया. (नीचे देखे पूरी खबर)

जेल अदालत के साथ साथ कैदियों के बीच कानूनी जागरूकता कार्यक्रम एवं मेडिकल कैंप भी आयोजित किया गया. इस दौरान न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा कैदियों के अधिकार, उनके रहन सहन, खान पान एवं उनके समस्याओं को सुना गया. साथ ही मेडिकल टीम द्वारा सभी कैदियों का स्वास्थ्य जांच किया गया. इस मौके पर जेल सुपरिटेंडेंट, जेलर सहित अन्य की सार्थक भूमिका रही.






