
जमशेदपुर: वैश्विक महामारी के बीच बुधवार से झारखंड के सभी मदरसों में उस्तानिया, वोकानिया और मौलबी की परीक्षा शुरू हो गई है. झारखंड राज्य अधिविद शिक्षा परिषद की ओर से यह परीक्षा आयोजित की जा रही है. जहां परीक्षा के दौरान कोविड- 19 के तहत जारी तमाम गाइडलाइंस का पालन कराया जा रहा है. वहीं सभी मदरसों में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतज़ामात किए गए हैं. जानकारी देते हैं जमशेदपुर सेंट्रल करीमीया ट्रस्ट हाईस्कूल के प्रिंसिपल एसके कुतुबुद्दीन अंसारी ने बताया कि परीक्षा में कोविड के नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया है. साथ ही कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही है. आपको बता दें कि कोरोना को लेकर इस साल यह परीक्षा विलंब से आयोजित की जा रही है. यहां से पास करनेवाले छात्र आठवीं, दसवीं और बारहवीं के समकक्ष पात्रता प्राप्त कर सकेंगे.पूरे प्रदेश में मदरसा के लिए 93 केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर 16695 परीक्षार्थी शामिल होंगे.







