
जमशेदपुर : जमशेदपुर में जनता का महंगाई से दम निकल रहा है. कोरोना का काल के दौरान लगाये गये लॉकडाउन के बाद सारे माल का आना जाना आसानी से शुरू हो गया है, लेकिन महंगाई है कि कम होने के बावजूद बढ़ता ही जा रहा है. हालात यह है कि महंगाई लोगों की जान लेने पर उतारु हो चुका है. हालात यह है कि दस दिनों में सरसो तेल और रिफाइन तेल से लेकर दाल तक के लाले गरीबों को पड़ गये है और प्याज की कीमत तो पहले से ही आसमान छूने लगे है. सारी सब्जियों के रेट आसमान छू रहे है. बिचौलिये और जमाखोरों का दबाव भी इसके लिए दोषी है. जिला प्रशासन और राज्य सरकार की मशीनरी इसकी चेकिंग तक नहीं कर रही है, जिस कारण आम लोगों पर काफी ज्यादा दबाव बन चुका है. कारोबारियों की चांदी है और आम लोगों की जान जा रही है.
दस दिनों में इस तरह बढ़े है जरूरी सामानों की कीमतें :
खाद्य सामग्री का नाम-दस दिन पहले की कीमत-दस दिन बाद अभी की कीमत
अरहर दाल-92 रुपये प्रति किलो-115 से 120 रुपये प्रति किलो
सरसो तेल-110 से 115 रुपये प्रति किलो-135 से लेकर 140 रुपये प्रति किलो
रिफाइन तेल-100 रुपये प्रति किलो-120 रुपये प्रति किलो तक का रेट
प्याज की कीमत-70 रुपये प्रति किलो-80 रुपये प्रति किलो
चायपत्ति-50 रुपये 250 ग्राम-75 रुपये 250 ग्राम






