जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मौजूदा प्रधान सरदार भगवान सिंह की अनुपस्थिति में वरीय उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह बुग्गे सीजीपीसी के कार्यवाहक प्रधान की भूमिका निभाएंगे. बुधवार को भगवान सिंह ने इस बाबत कमेटी को लिखित सूचना दे दी है कि वे पारिवारिक कारणों 29 जून से शहर में नहीं होंगे, इसलिए उनकी अनुपस्थिति में सीजीपीसी के वरीय उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह बुग्गे पद पर कार्यवाहक प्रधान के रूप में कार्य करेंगे. इस बाबत भगवान सिंह ने कुलदीप सिंह बुग्गे को एक प्राधिकार पत्र भी सौंपा जहां दोनों महासचिव अमरजीत सिंह और गुरचरण सिंह बिल्ला सहित वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह और सुरेंदर सिंह छिन्दे भी मौजूद रहे.












