
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को खुले तौर पर अपराधी और छिनतई करने वाले गिरोह चुनौतियां दे रहा है. लगातार ऐसी घटनाएं जमशेदपुर में हो रही है. हालात यह है कि जमशेदपुर में लगातार चेकिंग के बावजूद अपराध को अपराधी अंजाम देते रह रहे है. जमशेदपुर के साकची चेनाब रोड की रहने वाले रामा राव की मां नागरत्नम का सोने के चेन की छिनतई अपराधियों ने कर ली. बताया जाता है कि साकची चेनाब रोड के क्वार्टर नंबर 16 निवासी महिला नागरत्नम सुबह करीब सवा दस बजे साकची चेनाब रोड स्थित काली मंदिर पूजा करने जा रही थी. घर के कुछ दूरी पर जब वह गयी थी कि एक बाइक पर सवार होकर दो लड़के आये और उनसे पहले किसी के घर का पता पूछा. महिला कुछ समझ पाती, तब तक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर साकची जेल चौक की ओर भाग निकला. साकची जेल चौक की ओर से ही अपराधी आये थे. इसकी जानकारी तत्काल साकची पुलिस को दी गयी, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया जा सका. पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कहीं है. बताया जाता है कि सोने के चेन के अधिकांश हिस्से लेकर अपराधी भागे है, एक छोटा टुकड़ा टूटकर महिला के गले में रह गयी है. सोने के चेन का वजन करीब 25 से 30 ग्राम का है.






