जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के गोलचक्कर के पास से भुइयांडीह कल्याण नगर निवासी राकेश कुमार से बदमाश ने मोबाइल की छिनतई कर ली. शोरगुल की आवाज सुनकर पर राहगीरों ने पीछा कर बदमाश को दबोच लिया. (नीचे देखे पूरी खबर)
उसके पास से मोबाइल की बरामदगी की गई. पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल राय और भुइयांडीह का रहने वाला बताया. उसके विरुद्ध साकची थाना में राकेश कुमार की शिकायत पर छिनतई का कैश दर्ज किया गया है.




