
सरायकेला : रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन अंतर्गत मानीकुई स्थित स्वर्णरेखा नदी पर बने रेलवे पुल के कमजोर हो चुके गार्डर में रविवार को डाउन लाइन के एक गार्डर को बदला गया. गार्डर को बदलने के लिए पांच घंटे का ब्लॉक लिया गया. इस दौरान अप लाइन को चालू रखा गया था. जिसपर सभी ट्रेनों को धीरे- धीरे पार करवाया जा रहा था. बाकी बचे गार्डर को एक माह के भीतर बदल दिया जाएगा. (नीचे देखे पूरी खबर)
ज्ञात हो कि मानीकुई स्थित स्वर्णरेखा नदी पर बने रेलवे पुल के गार्डर कमजोर हो गए हैं. इसकी पुष्टि रेलवे के अफसरों के निरीक्षण में हुई थी. स्वर्णरेखा पुल के गार्डर कमजोर हो जाने के कारण इस पर 130 किमी प्रति घंटे की स्पीड से ट्रेनों को चलाना मुश्किल हो रहा था. रेलवे के अफसरों का मानना था कि कमजोर गार्डर पर तेज रफ्तार ट्रेन दौड़ाने पर ट्रेन हादसे का शिकार हो सकती है. (नीचे देखे पूरी खबर)
वहीं इस संबंध में चक्रधरपुर डीआरएम तरुण हुरिया ने बताया कि स्वर्णरेखा नदी पर बने रेलवे पुल के कमजोर हो चुके गार्डर को बदलने का कार्य आज़ से शुरू हो गया है आज एक गार्डर को बदला गया है बाकी बचे गार्डर को एक माह में बदल दिए जाएंगे. गार्डर को बदलने के लिए आज के अलावा 10, 13, 17, 20, 24, 27अप्रैल एवं 1 मई को पांच घंटे का ब्लॉक लेकर कार्य किया जाएगा.




