• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, July 14, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand governor with mla saryu roy in bokaro : बोकारो में राज्यपाल संतोष गंगवार ने सरयू राय की तारीफ की, बोले – सरयू राय ने बड़ा काम अपने हाथ में लिया, नदियों की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X


बोकारो : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा है कि इन दिनों देश भर में नदियां उथली हो रही हैं और उनकी सफाई नहीं होती. इसी कारण से देश की नदियां समस्याग्रस्त हुई हैं. राज्यपाल ने कहा कि वह जब अटल जी की सरकार में कुछ दिनों के लिए जल संसाधन मंत्री थे, तब उन्होंने पाया कि देश में नदियों को लेकर जितना काम होना चाहिए था, नहीं हुआ. उन्हें यह देख-जान कर अच्छा लगा कि सरयू राय ने एक बड़ा काम अपने हाथ में लिया है. उन्हें बधाई. यहां तेलमच्चो पुल के नीचे युगांतर भारती के तत्वावधान में आयोजित देवनद दामोदर महोत्सव-गंगा दशहरा के मौके पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए राज्यपाल ने कहा कि देश भर की नदियों की स्थिति खराब हुई है. अब यह जरूरत महसूस की जा रही है कि नदियों के लिए हम सभी लोग मिल कर काम करें. सिर्फ दामोदर के लिए ही नहीं, सभी नदियों के लिए. राज्यपाल ने कहा कि आज का दिन विशेष है.(नीचे भी पढ़े)

विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा, दोनों एक साथ आयोजित हो रहे हैं. एक तरफ दुनिया भर में आज लोग धरती, जंगल, नदियाँ और प्रकृति को बचाने की बातें कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ हम सनातन परंपरा में गंगा अवतरण को स्मरण कर रहे हैं. गंगा दशहरा हमें याद दिलाता है कि हमारे पूर्वजों ने हजारों साल पहले ही नदियों को मां कहा, उनके जल को मोक्षदायिनी माना. यहां गंगा तो नहीं, लेकिन दामोदर है। और जैसे गंगा उत्तर भारत की आत्मा है, वैसे ही दामोदर झारखंड की जीवनरेखा है और दामोदर भगवान विष्णु के सहस्र नामों में से भी एक है. राज्यपाल ने कहा कि युगांतर भारती ने पर्यावरण को जन आंदोलन बना दिया. इसके लिए युगांतर भारती को बधाई. वास्तव में इस संस्था ने बढ़िया काम किया है. दामोदर सिर्फ एक नद नहीं बल्कि झारखंड की जीवनरेखा है. इसी के किनारे बोकारो स्टील प्लांट और अन्य उद्योग लगे हैं। औद्योगिक विकास खूब हो रहा है लेकिन इस दौड़ में दामोदर नदी को कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है. ऐसे समय में सरयू राय जैसे जागरुक जनप्रतिनिधि और युगांतर भारती जैसे संगठन ने बढ़िया काम कर अपनी प्रभावी स्थिति दर्ज की है. सरयू राय ने दामोदर को बचाने के लिए लंबा आंदोलन छेड़ा. पदयात्राएं कीं. लोगों को जगाया. उन्हें समझाया. अब परिणाम साफ दिख रहा है. (नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

दामोदर का पानी लोग इस्तेमाल कर रहे हैं. पहले से अब की स्थिति बदली है. नदियों की स्वच्छता संस्थाओं या सरकारों तक की ही जिम्मेदारी नहीं है. यह हम सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है. एक वक्त गंगा भी बहुत खराब स्थिति में थी लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गंगा की स्वच्छता हेतु व्यापक कार्य किया गया. अब तो लोग भी स्वच्छता को लेकर जागरुक हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता सरयू राय ने कहा कि दामोदर भगवान विष्णु जी के सहस्त्र नामों में से एक है. जहां से दामोदर का उद्गम है, उसे हमारे अध्ययन दल के लोगों ने खोजा. खोजी स्थान से 25 किलोमीटर तक इस नद का नाम देवनद है। खलारी के बाद से इसका नाम दामोदर पड़ा. सरयू राय ने कहा कि दामोदर के 200 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में बहुत सारे उद्योग-धंधे हैं. दामोदर के जल के कारण ही यहां उद्योगों का प्रादुर्भाव हो सका. अब यही उद्योग-धंधे भस्मासुर की तरह दामोदर को नष्ट करने पर उतारू हो गये थे. हम लोगों ने मूवमेंट चलाया. आप सभी का सहयोग मिला. अब स्थिति में काफी परिवर्तन आया है. श्री राय ने कहा कि दामोदर के उद्गम स्थल से पंचेत जलाशय तक 45 स्थानों पर देवनद-दामोदर महोत्सव मनाया जा रहा है. मुख्य कार्यक्रम यहां हो रहा है. इस तरह के महोत्सव का एकमात्र उद्देश्य जनजागरुकता है. लोग प्रकृति को समझें। दामोदर समेत अन्य नदियों के बारे में लोग जानें और इन्हें साफ-सुथरा रखने का प्रयास करें. श्री राय ने कहा कि जिन-जिन जगहों पर हम लोग दामोदर महोत्सव का आयोजन करते हैं, वहां एक रिवर फ्रंट डेवलपमेंट की तरह विकास कार्य हो, अच्छा घाट बन जाए तो लोग वहां घूमने आ सकेंगे. (नीचे भी पढ़े)

हम लोग यहां तेलमच्चो के नीचे कार्यक्रम कर रहे हैं. इस स्थान को भी विकसित किया जा सकता है. यह एक सुरम्य स्थान बन जाएगा तो लोग यहां आया करेंगे. बोकारो की विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि दामोदर महोत्सव के लिए सरयू राय ने गरगा और दामोदर नदी के संगम स्थल तेलमच्चो को चुना और झारखंड के राज्यपाल को गंगा आरती के लिए लेकर आए, इसके लिए बोकारो की समस्त जनता की ओर से उनका धन्यवाद करती हूँ. उन्होंने बोकारो के लोगों से और ज्यादा संवेदनशील होकर दामोदर और इसकी सहायक नदियों का संरक्षण करने तथा साफ़-सुथरा रखने का आह्वान किया. आईआईटी (आईएसएम) के प्रोफ़ेसर अंशुमाली ने कहा कि दामोदर झारखंड के अस्सी हज़ार वर्ग किलोमीटर सिंचित क्षेत्र में से पच्चीस हज़ार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को सिंचित करती है. दामोदर की सहायक नदियां जैसे जमुनिया, कटरी और गरगा को बचाने, उन्हें संरक्षित करने की आज सबसे अधिक ज़रूरत है. इन नदियों को उनकी खोई ज़मीन वापस लौटाना होगा. हमें उनका पुराना अस्तित्व, पुराना स्वरूप लौटाना होगा. तभी गंगा और दामोदर जैसी बड़ी नदियों का अस्तित्व बचेगा. आज सर्वे मैप पर छोटी नदियों का उल्लेख तो ज़रूर है मगर धरातल पर देखे तो इनका अस्तित्व नष्ट हो चुका है. इसके पूर्व स्वागत भाषण युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने किया. उन्होंने बताया कि झारखंड के 45 स्थानों पर आज देवनद-दामोदर महोत्सव का आयोजन हो रहा है. यह महोत्सव बीते 2006 से लगातार चला आ रहा है. यह संयोग है कि आज ही पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा भी है.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur rural – चाकुलिया थाना परिसर में रथ यात्रा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक, सहयोग की अपील
खबर

Jamshedpur rural – चाकुलिया थाना परिसर में रथ यात्रा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक, सहयोग की अपील

July 14, 2026
Jamshedpur rural – रक्तदान के प्रति झारखंड विधानसभा के आश्वासन समिति से प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
खबर

Jamshedpur rural – रक्तदान के प्रति झारखंड विधानसभा के आश्वासन समिति से प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

July 14, 2026
Jamshedpur rural rath yatra meeting – बहरागोड़ा थाना में रथ यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक, बेहतर पुलिस-पब्लिक तालमेल पर दिया जोर
खबर

Jamshedpur rural rath yatra meeting – बहरागोड़ा थाना में रथ यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक, बेहतर पुलिस-पब्लिक तालमेल पर दिया जोर

July 14, 2026
Next Post

Jamshedpur rural youth injured in accident : गालूडीह में टाटा मैजिक से टकराई अनियंत्रित बाईक, बाइक सवार हलुदबनी का युवक गंभीर रूप से जख्मी

jharkhand siramtoli fourlane flyover : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आधुनिकतम तकनीक से निर्मित सिरमटोली चौक से राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन गोलचक्कर तक फोरलेन फ्लाईओवर व एलिवेटेड पथ -सह -आरओबी परियोजना राज्य को किया समर्पित, एनवायरमेंट फ्रेंडली सामानों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने पर मुख्यमंत्री ने दिया विशेष जोर

jamshedpur swami sahjanand saraswati kalyan : कदमा में स्वामी सहजानंद सरस्वती कल्याण संस्था की पहल, शहीदों के साथ पूर्वजों के नाम पर पेड़ लगाकर मनाया गया पर्यावरण दिवस, एक मंच पर रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural – चाकुलिया थाना परिसर में रथ यात्रा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक, सहयोग की अपील

Jamshedpur rural – रक्तदान के प्रति झारखंड विधानसभा के आश्वासन समिति से प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Jamshedpur rural rath yatra meeting – बहरागोड़ा थाना में रथ यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक, बेहतर पुलिस-पब्लिक तालमेल पर दिया जोर

Jamshedpur mla saryu roy – तीन महीने से नहीं हुई मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक, सरयू राय ने उठाए सवाल, कहा – शीघ्र हो बैठक

Jharkhand ex cm meets union minister – नई दिल्ली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, खूंटी बाइपास के शीघ्र निर्माण पर दिया जोर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural – चाकुलिया थाना परिसर में रथ यात्रा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक, सहयोग की अपील

Jamshedpur rural – रक्तदान के प्रति झारखंड विधानसभा के आश्वासन समिति से प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Jamshedpur rural rath yatra meeting – बहरागोड़ा थाना में रथ यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक, बेहतर पुलिस-पब्लिक तालमेल पर दिया जोर

Jamshedpur mla saryu roy – तीन महीने से नहीं हुई मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक, सरयू राय ने उठाए सवाल, कहा – शीघ्र हो बैठक

Jharkhand ex cm meets union minister – नई दिल्ली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, खूंटी बाइपास के शीघ्र निर्माण पर दिया जोर

Jamshedpur Protest against the liquor shop : जुगसलाई विंध्यवासिनी कॉलोनी क्षेत्र में शराब दुकान का विरोध हुआ तेज, क्षेत्र वासियों ने डीसी को ज्ञापन सौंप की दुकान बंद कराने की मांग, आसपास दो मंदिर, शिक्षण संस्थान व घनी बस्ती का दिया हवाला   

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News