
जमशेदपुर : व्यापारियों की संस्था जमशेदपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल संरक्षक मोहनलाल अग्रवाल एवं सचिव आकाश शाह के नेतृत्व में गुरुवार को जमशेदपुर के एसएसपी अनुप बिरथरे से मुलाकात की और नववर्ष के उपलक्ष में उन्हें पुष्पगुछ भेंट कर शुभकामनाएँ दी. चेंबर नें एसएसपी से यातायात व्यवस्था से संबंधित कुछ विषयों पर चर्चा की. चेंबर संरक्षक मोहनलाल अग्रवाल नें बताया कि बिष्टुपुर छगनलाल दयाल एंड संस के सामने ट्रैफिक पुलिस की टीओपी को प्रशासन द्वारा स्थानांतरित करने और जवान नहीं रहने से उक्त स्थान पर ऑटो चालक ट्रैफिक सिग्नल की अनदेखी करते हैं और गाड़ी पार करते है जिससे जाम कि स्थिति उत्पन्न होती है एवं दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. चेंबर सचिव आकाश शाह नें एसएसपी को बताया कि मानगो खुदीराम गोलचक्कर पर चौराहा है, जिससे चारों ओर से गाड़ियों की आवाजाही रहतीं है और अधिकांश समय जाम लगकर यातायात प्रभावित होता है जिसके निराकरण के लिए गोलचक्कर पर ट्रैफिक सिग्नल स्थापित करने का आग्रह किया. एसएसपी नें चेंबर के प्रतिनिधिमंडल को सभी विषयों पर जल्द समाधान निकालने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से संरक्षक मोहनलाल अग्रवाल, सचिव आकाश शाह, बिष्णु भरतिया, पंकज अग्रवाल, संतोष भगत एवं अन्य उपस्थित थे.







