
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत मानगो चौक पर पुलिस ने बुधवार को देसी कट्टा के साथ मुंशी मोहल्ला निवासी मो सद्दाम को पकड़ा है. पुलिस को देख कर उसके साथी मौके से फरार हो गए. मानगो थाना प्रभारी मिथलेश कुमार ने बताया के बुधवार को सूचना मिली थी कि कुछ शरारती तत्व चौक के पास नशा कर आपस में भिड़ गए है. सूचना पाकर टाइगर मोबाइल के जवान मौके पर पहुंचे. जवानों को देखकर सभी भागने लगे. जवानों ने सद्दाम का पीछा कर उसे पकड़ा पर तब तक उसके साथी मौके से फरार हो गए. जांच में पुलिस को सद्दाम के पास एक देसी कट्टा बरामद हुआ है. उन्होंने बताया के सद्दाम कपाली का रहने वाला है मुंशी मोहल्ला में वह किराए के मकान में रहता है. पुलिस ने गुरुवार को उसे जेल भेज दिया.







