जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा शुक्रवार 20 जनवरी, को चैम्बर भवन में संध्या 4.30 बजे से मोटिवेशनल टाक शो का आयोजन किया गया है. जिसमें पूर्वी सिंहभूम के वरीय आरक्षी अधीक्षक प्रभात कुमार दसवीं और बारहवीं के बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त होकर परीक्षा के तैयारियों की रणनीति बनाने की सलाह देंगे और प्रोत्साहित करेंगे. यह जानकारी अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने संयुक्त रूप से दी.उन्होंने बताया कि सिंहभूम चैम्बर के द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत इस तरह के आयोजन किये जाते रहे है.(नीचे भी पढ़े)
स्वास्थ्य हेतु खेलकूद, मानसिक शांति हेतु योगा एवं पर्व त्योहारों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है. प्रायः आज के समय में बच्चे परीक्षा की तैयारियों के दौरान काफी तनाव की स्थिति में आ जाते हैं और परीक्षा में नाकाम या अपनी सोच के अनुरूप परिणाम नहीं आने पर भविष्य में गलत कदम भी उठा लेते हैं. चैम्बर का यह एक प्रयास होगा कि बच्चे ऐसे हालात से बचें. इस अवसर पर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष नितेश धूत, दिलीप गोलछा, महेश सोंथालिया, मुकेश मित्तल, सचिव अनिल मोदी, पीयूष चैधरी, भरत मकानी, सांवरमल शर्मा एवं कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा ने दसवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों से अपील किया है कि वे इस बहुपयोगी कार्यशाला में शामिल होकर इसका लाभ उठायें.इसमें सम्मिलित होने के लिये छात्र-छात्राओं को गूगल लिंक http://forms.gle/GnBZ25mfPZesz7xf9 को भरना अनिवार्य है.











