जमशेदपुर : टाटा स्टील के शेयर्ड सर्विसेस डिवीजन में चल रहे डीएनआई सप्ताह में मंगलवार को इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस जेडीसी द्वारा विभागीय स्तर डीएनआई विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप कारपोरेट एथिक्स के हेड शालिनी, सम्मानित अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम एवं चीफ ऑफ इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस अनुराग सक्सेना उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण अरिंदम घोष, हेड एफएफएमई ने दिया. उसके बाद अतिथियों का पौधा देकर स्वागत किया गया. इस कार्यक्रम में डीएनए सब कमेटी द्वारा साल भर में किए हुए कार्यों का प्रेजेंटेशन एवं व्यक्तिगत अनुभव वर्किंग महिला एवं पुरुष कर्मचारी ने साझा किया. इसके अलावा एसएनटीआई ट्रेनी द्वारा नुक्कड़ नाटक का भी प्रदर्शन हुआ.(नीचे भी पढ़े)
इस कार्यक्रम में जेडीसी चेयरमैन राकेश कुमार सिंह , वाइस चेयरमैन मनोज कुमार झा , हेड एचआर नवीन कुमार , सीनियर मैनेजर एचआर राजेश मर्दाना विभागीय कमेटी मेंबर अरुण कुमार सिंह ,विभाग के सारे ऑफिसर और कर्मचारी उपस्थित थे. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डीएनए सबकमिटी के सारे सदस्य एवं विभागीय एचआर रिचा पाठक का अतुलनीय योगदान रहा. इस पूरे कार्यक्रम का संचालन शुभांगी सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सब कमेटी के सहसंयोजक श्यामसुंदर गोप द्वारा दिया गया.












