
जमशेदपुर : कदमा रामनगर में टाटा स्टील द्वारा हरिजन रवि रजक के ख़ातियानी जमीन की जबरन घेराबंदी किए जाने के विरोध में रवि रजक ने बिरसानगर थाने में टाटा स्टील लैंड विभाग के अधिकारी सुनील कुमार, जुस्को के डिप्टी जीएम अरविंद कुमार सिन्हा और अरविंद कुमार के खिलाफ शिकायत की गई है. इसकी जानकारी देते हुए मूलवासी एकता विकास मंच के संयोजक हर मोहन महतो ने बताया, कि मौजा गुमड़ा गोडा के थाना संख्या 1157, खाता संख्या 5, प्लाट संख्या 634, 636, 637, 638, 639, 640, 641 और 642 है जो 1908 और 1934- 35 में हुए सर्वे सेटलमेंट में दुर्लभ धोबा के नाम से दर्ज है. जबकि 2005 में हुए नए लीज समझौते में ये खाता संख्या 622 में प्लाट संख्या 1233, 1240 और 874 दर्ज है, जिसे टाटा स्टील अपना बताते हुए कब्जा करने में जुटी हुई है. उन्होंने बताया कि टाटा स्टील हाईकोर्ट में केस हार चुकी है और सुप्रीम कोर्ट में मामला विचाराधीन है. ऐसे में बगैर कारण बताए और पूर्व से कोई सूचना के टाटा स्टील के अधिकारियों ने जुस्को के अधिकारियों के साथ मिलकर हरिजन के जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया. साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया, जो गैरकानूनी है. उन्होंने सभी अधिकारियों पर एससी/ एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्यवाई किए जाने की मांग की.











