• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, November 2, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur : युवा शक्ति टीम और माई दरबार सेवा संघ ने बागबेड़ा बड़ौदा घाट, श्री श्री महाकालेश्वर छठ घाट समिति ने महाकालेश्वर घाट, कांग्रेस ओबीसी मोर्चा ने खरकाई ब्रिज, बेली बोधनवाला गैरेज दुर्गा पूजा घाट व भाजपा नेता राजकुमार सिंह ने विभिन्न तालाबों की करायी सफाई, विभिन्न संस्थाओं ने व्रतियों के बीच किया सूप व पूजन सामग्री का वितरण, विधायक मंगल कालिंदी ने किया छठ घाट का निरीक्षण

November 18, 2020
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर झारखंड सरकार द्वारा संशोधित गाइडलाइन जारी किये जाने के बाद जमशेदपुर समेत आसपास के हिस्सों में छठ घाटों की साफ-सफाई युद्ध स्तर पर शुरू हो गयी है. इस कार्य में विभिन्न स्वयेंसेवी संगठन व राजनीतिक दल भी जोरशोर से जुटे हैं.

बडौदा घाट पर माई दरबार सेवा संघ व युवा शक्ति की टीम ने चलाया सफाई अभियान
जमशेदपुर : माई दरबार सेवा संघ और युवा शक्ति की टीम ने बुधवार की सुबह बागबेड़ा के बड़ौदा घाट और सीढ़ी घाट में छठ महापर्व के निमित्त सफ़ाई अभियान चलाया। युवाओं ने लगभग चार घंटों की अथक सफ़ाई के बाद नदी से भारी तादाद में कूड़े और विसर्जित पूजन अवशेषों को निकालकर इकठ्ठा किया। स्थानीय निकाय और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से युवाओं में नाराज़गी दिखी। बागबेड़ा, हरहरगुट्टू क्षेत्र के लोग इन्हीं घाटों पर महापर्व छठ मनाने के लिये जुटते हैं। ऐसे में अबतक प्रशासन की ओर से बड़ौदा घाट, सीढ़ी घाट इत्यादि की सफ़ाई और चौबन्ध व्यवस्था के लिए जरूरी प्रयास नहीं की जा रही है। माई दरबार सेवा संघ और युवा शक्ति टीम से जुड़े युवाओं ने काफ़ी मेहनत कर के घाट और नदी की सफ़ाई की है, किंतु वह अपर्याप्त है। युवाओं ने जिला प्रशासन से अत्यावश्यक सहयोग का आग्रह किया है। सफ़ाई अभियान में मुख्य रूप से पवन ओझा, संदीप सिंह, सोनू सिंह, संतोष ठाकुर, राहुल कुमार, कोची, विशाल, सुभम पांडेय, अभिषेक ओझा समेत अन्य उपस्थित थे। (आगे की खबर नीचे पढ़ें)

जुगसलाई की श्रीश्री महाकालेश्वर छठ घाट समिति ने तेज किया घाट निर्माण कार्य
श्रीश्री महाकालेश्वर छठ घाट समिति के द्वारा प्रशासन का दिशा निर्देश आने के बाद छठ पूजा की तैयारी हेतु घाट का निर्माण तेज कर दिया गया है। कुछ दिनों पहले तक घाट की साफ सफाई रास्तों की बेरी के तीन एवं अन्य कार्य किए जा रहे थे, परंतु कोविड के कारण सरकार के आए दिशा-निर्देश और कार्यों को बंद करा दिया गया था। पुनः निर्देश आने पर कार्य को युद्ध स्तर पर नदी के साफ-सफाई घाटों का समतलीकरण रास्ते की बैरिकेडिंग एवं प्रकाश की व्यवस्था समिति के द्वारा की जा रही है। कोविड-19 कोलकाता से बहुत सामानों का आना इस बार नहीं हुआ। अतः समिति इस थोड़े समय में अपनी ओर से छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को हर सुविधा मुहैया कराने हेतु कृत संकल्पित है। समिति के द्वारा व्रतधारियों के लिए घाट पर चेंजिंग रूम प्रकाश की व्यवस्था एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी। इस अवसर पर समिति के संरक्षक विजय सिंह पप्पू अध्यक्ष, वीर बहादुर सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, अमर सिंह महासचिव, राकेश सिंह नारायण सिंह, सतीश जयसवाल, सतीश गोयल, राजीव रंजन सिंह, मोना गोराई, संतोष दुबे, पिजन सिंह, विक्रम सिंह, संकटा, रमेश, दुर्गा देवी, विमल शर्मा, श्याम गुप्ता, जितेंद्र बरनवाल, मनोज शर्मा, राजीव सिन्हा, अरुण महतो समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

कांग्रेस ओबीसी मोर्चा ने की विभिन्न घाटों की सफाई
कांग्रेस ओबीसी के कोल्हान प्रभारी, एकता संघ एवं डीएस यूनिट ब्वॉयज क्लब के धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में बिष्टुपुर खरकाई ब्रिज, बेली बोधनवाला गैरेज दुर्गा पूजा घाट में तमाम साथियों के साथ सफाई किया गया। श्री सोनकर ने कहा कि आस्था के महापर्व छठ पूजा के लिये घाटों की सफाई करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ताकी छठवर्ती माताओं और बहनो को घाटों पर पूजा करने मे कोई परेशानी ना हो वहीं दूसरी ओर धर्मेंद्र सोनकर ने झारखंड सरकार का तहे दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने फैसले पर दोबारा विचार कर लोगो की आस्था का खयाल रखा गया है। इस कार्यक्रम में जीतू यादव, प्रकाश बैरवा, संजय पांडे, रवि प्रसाद, अमित दुबे, समीम गद्दी, अमित घोष, दानिश उद्दीन, मूल उदास, सुशील, बिल्ला सिंह, सनी, अभय, हुल, किशन, करण, शान, गोलू रोहन, रविंद्र दास, गणेश गुप्ता, मनोहर ठाकुर, बिट्टू प्रसाद, अमन, रजक, विजय दास, अजय कश्यप समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने करायी विभिन्न तालाबों की सफाई, कृत्रिम तालाबों में करेंगे टैंकर से जलापूर्ति
छठ पर्व मनाने को लेकर राज्य सरकार की गाइडलाइन में संशोधन के बाद भाजपा नेता व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के द्वारा अपने इलाके में छठ घाटों की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्था का काम तेजी से कराया जा रहा है। कारगिल तालाब तथा ढापू तालाब की साफ-सफाई का काम आज पूरा कर लिया गया. इसके अलावा इलाके में स्थित अन्य कृत्रिम तालाबों का भी निरीक्षण कर उन्होंने वहां छठ की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कल से अपने निजी टैंकरों द्वारा इन कृत्रिम तालाबों में पानी भरने का कार्य शुरू करायेंगे, ताकि शुक्रवार को यहां व्रतियों को कोई परेशानी न हो। इस दौरान श्री सिंह के साथथ शिव हांसदा, महेश, नरेंद्र कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

विधायक मंगल कालिंदी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण
जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के विवेक नगर, छोटा गोविंदपुर स्थित छठ घाटों का निरीक्षण किया और छठ पर्व की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उपस्थित छठ घाट कमेटी के सदस्यों ने विधायक को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। विधायक ने वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाइजेशन का भी पूरा ख्याल रखें। विधायक ने वहां उपस्थित लोगों को चार दिवसीय छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि छठ कठिन तपस्या, पवित्रता एवं अनुशासन का महापर्व है। इस महापर्व को पूरी पवित्रता और अनुशासन के साथ मनाएं।

निर्माण ने 500 व्रतियों में किया नि:शुल्क साड़ी व लौकी का वितरण
सामाजिक संस्था निर्माण के द्वारा लोक आस्था एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के निमित्त सेवार्थ शिविर का आयोजन चार स्थानों पर किया गया। इसमें शीतला मंदिर बाबा कुट्टी, बाग़बेड़ा डीबी रोड श्रीश्री छठ पूजा समिति, गाँधीनगर एवं हरहरगुट्टु महादेव मंदिर पूजा समिति शामिल है। संस्था द्वारा श्रद्धालुओं के बीच 500 व्रतधारी के बीच निःशुल्क साड़ी एवं लौकी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो, विशिष्ट अतिथि उपेन्द्रनाथ सरदार (राजू) ने अपने संबोधन मे कहा की आस्था का महापर्व छठ सावधानी पूर्वक मनाना है। कोविड 19 को देखते हुए। संस्था के विजय सिंह, लक्ष खीरवाल, छात्र नेता सह महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष सूरज कुमार, सुमित शर्मा, महादेव मंदिर समिति के संरक्षक विजय सिंह, विनय तिवारी, पूर्व सैनिक मनोज सिंह, कन्हैया प्रसाद, मुकेश सिंह, अनिल ठाकुर, धर्मेन्द्र चौहान, मुकेश सिंह, प्रदीप ठाकुर, गौतम, मुकेश बेरा, प्रेम सिंह, रोशन सिन्हा, कुमार विशाल, दीपक साहू, शेखर कुमार, शशि शेखर, अंगद पाण्डेय समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

छठ व्रतियों के बीच शीतला माता मंदिर निर्माण संस्था ने किया 111 सूप समेत फल का वितरण
शीतला माता मंदिर निर्माण संस्था गड़ाबासा (बागबेड़ा) में 111 सूप, नारियल और गागर समेत अन्य फल का वितरण आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री सिंह ने बताया कि छठव्रतियों के बीच सहयोग कर आत्मा को शांति मिलती है और एक दूसरे को सहयोग कर खासकर वैसे गरीब परिवार जिनके मन मे छठ पूजा को लेकर लालसा है और पूजा करने में असमर्थ हैं वैसी माता-बहनों के लिए ये सेवा सहायक होगी। इस अवसर पर आनन्दी ओझा, अभिजीत दत्ता के आलावा मन्दिर कमेटी के ब्रजेश सिंह, अवधेश कुमार, झुन्नू कुंवर, महेश सिंह, संजय प्रसाद, विनय शर्मा, राजेन्द्र सोनकर, जय प्रकाश सिंह, अजोधी यादव, आयुष्मान सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur jdu big break : आजसू के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं भाजपा युवा नेता समरेश सिंह ने थामा जदयू का दामन, टाटा वर्कर्स यूनियन से भी जुड़े रहे है समरेश
खबर

Jamshedpur jdu big break : आजसू के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं भाजपा युवा नेता समरेश सिंह ने थामा जदयू का दामन, टाटा वर्कर्स यूनियन से भी जुड़े रहे है समरेश

November 2, 2026
Saraikela crime : सरायकेला के मिरूडीह साप्ताहिक हाट में राजनगर की महिला पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान टीएमएच में मौत
खबर

Saraikela crime : सरायकेला के मिरूडीह साप्ताहिक हाट में राजनगर की महिला पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान टीएमएच में मौत

November 2, 2026
jamshedpur tribute-सूर्य मंदिर समिति की आम सभा में वरिष्ठ भाजपा नेता और समिति के महत्वपूर्ण सदस्य चंद्रशेखर मिश्रा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बताया व्यक्तिगत क्षति
खबर

jamshedpur tribute-सूर्य मंदिर समिति की आम सभा में वरिष्ठ भाजपा नेता और समिति के महत्वपूर्ण सदस्य चंद्रशेखर मिश्रा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बताया व्यक्तिगत क्षति

November 1, 2026
Next Post
Jamshedpur-Sidghoda-Surya-Mandir : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर कमेटी से रघुवर खेमा को बाहर का रास्ता दिखा कर सरयू राय को बनाया मुख्य संरक्षक, चन्द्रगुप्त सिंह अध्यक्ष

Jamshedpur-Sidghoda-Surya-Mandir : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर कमेटी से रघुवर खेमा को बाहर का रास्ता दिखा कर सरयू राय को बनाया मुख्य संरक्षक, चन्द्रगुप्त सिंह अध्यक्ष

jamshedpur-theft-सिदगोड़ा में टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मी के घर लाखों की चोरी, नहाय खाय को लेकर 3 घण्टे के लिए रिश्तेदार के घर गया था पूरा परिवार-video

jamshedpur-theft-सिदगोड़ा में टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मी के घर लाखों की चोरी, नहाय खाय को लेकर 3 घण्टे के लिए रिश्तेदार के घर गया था पूरा परिवार-video

tata-steel-upcoming-avtaar-टाटा स्टील अब नये अवतार में नजर आयेगी, नरेंद्रन एंड टीम कंपनियों की संख्या घटाने के मिशन पर, विदेशों की कंपनियों को समेटने की तैयारी, भारत में ओड़िशा समेत कई नयी कंपनियों का करेगी अधिग्रहण, तार कंपनी, टाटा मेटालिक्स और अधिग्रहित उषा मार्टिन के समायोजन के बाद जुस्को, टाटा पिगमेंट, टीआरएफ जैसी कंपनियों को होगा समायोजन, नये सिरे से तैयार होगा बोर्ड, कैसे चलेगी यूनियन, इसका क्या निकल रहा रास्ता, जानें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

चाकुलिया: मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के पावन अवसर पर...

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. घरेलू...

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

by Team Sharp Bharat D
October 31, 2026

जमशेदपुर : राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर एकता दौड़ का...

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिले के सभी मतदाताओं से अपील की जाती है कि सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों पर प्रसारित...

bihar ara news-  बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

जमशेदपुर/आरा : बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव अंचलाधिकारी वागिशा सिंह व कर्मचारी पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप लगाया...

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

धनबाद: धनबाद के आईआईटी (आईएसएम) में शनिवार सुबह पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र माने राजकुमार प्रतीक की मौत...

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में 31 अक्टूबर 2026 शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े...

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमसेदपुर : जमशेदपुर के जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया. ज्ञात...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News