जमशेदपुर : जमशेदपुर में चेहल्लुम के मौके पर अकीदत और सम्मान के साथ जुलूस निकाला गया. यह जुलूस साकची स्थित हुसैनी मिशन के इमामबाड़े से शुरू होकर साकची गोलचक्कर तक पहुंचा. जुलूस में अकीदतमंदों ने नौहाखानी और सीनाजनी की, वहीं अलम और ताबूत भी निकाले गए. जुलूस से पहले हुसैनी मिशन के इमामबाड़े में मजलिस का आयोजन हुआ, जिसमें मौलाना सैयद ज़की हैदर साहब ने संबोधन दिया. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने इस्लाम की शिक्षाओं और अहलेबैत की महानता पर विस्तार से चर्चा की. इसके साथ ही मसाएब में इमाम जैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम के शाम में गुजरे दर्दनाक हालात का बयान किया गया. सुबह अंजुमन जवानाने हुसैन की ओर से लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें राहगीरों को पुलाव और शर्बत वितरित किया गया. इस अवसर पर हुसैनी मिशन के सदर मुनीर हसन, रईस रिजवी, आशकार सहित कई लोग मौजूद रहे.




