
जमशेदपुर: सरकारी गतिरोध एवं कोविड 19 के निर्देशों के साथ बुधवार से नहाय खाय के साथ चार दिवसीय महान लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू हो गया है. बुधवार को व्रतधारी नदी घाटों पर स्नान कर लौकी-भात(चावल) की तैयारी में जुट गयी हैं. जहां सुबह से ही व्रतधारी कठोर साधना की तैयारी में जुट गई हैं.

वहीं सरकार की ओर से संशोधित गाइडलाइंस आने के बाद व्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है. उधर प्रशासनिक एवं सामाजिक स्तर पर छठ घाटों की सफाई युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई है. वहीं जमशेदपुर में भी स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी घाटों पर बुधवार से ही व्रतियों को नहाय खाय की तैयारियां करते देखा गया.














