जमशेदपुर: जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में 8 मई शुक्रवार को रेड क्रॉस डे बड़े उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई. जिसमें बच्चों ने मानवता,सेवा और दूसरों की सहायता करने के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किये. विद्यार्थियों ने हम दूसरों की मदद कैसे कर सकते हैं. इस विषय पर प्रभावशाली भाषण देकर सभी को सहायता एवं सहयोग का संदेश दिया. कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्राथमिक उपचार की मूलभूत जानकारी पर एक आकर्षक अभिनय प्रस्तुत किया गया. इस एक्ट के माध्यम से छात्रों ने दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता देने के तरीकों को सरल रूप में समझाया. (नीचे भी पढ़े)

इसके अतिरिक्त पोस्टर मेकिंग गतिविधि का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने रेड क्रॉस के प्रतीक बनाकर उसके नीचे मानवता, सेवा और सहायता से जुड़े सुंदर संदेश लिखे. छात्रों की रचनात्मकता एवं जागरूकता सभी के लिए प्रेरणादायक रही.विद्यालय में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर शिक्षकों द्वारा विशेष कक्षा भी आयोजित की गई,जिसमें बच्चों को साफ सफाई, स्वस्थ आदतों और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में समझाया गया. साथ ही विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाने हेतु क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और सुहानी कुमारी, आराध्या कुमारी,और अनोखी कुमारी विजयी रही. इस प्रकार यह पूरा कार्यक्रम ज्ञानवर्धक प्रेरणादायक एवं उत्साह पूर्ण तरीकों से सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.








