जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित बुधवार को चॉकलेट के स्टार्टअप से जाने वाले “प्रतिक्स कोकोआलेन” के प्रतीक कुमार ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया. इसमें उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी भारत की पहली कंपनी है जो 100 से ज्यादा प्रकार की नेचुरल हैंड क्राफ्ट चॉकलेट लेकर पैन इंडिया आ रही है, जिसका प्री लॉच भारत के सबसे पहले चॉकलेट फेयर के रूप में जमशेदपुर में होने जा रहा है. चॉकलेट फेयर 12 से 15 अगस्त तक गोलमुरी के गोल्डेट इरिया में रहेगा, जहां लोग कई प्रकार की चॉकलेट का आनंद उठा सकेंगे. अभिभावक बच्चों के साथ चॉकलेट का आनंद उठाने के लिए सुबह 11.30 बजे से शाम 7.30 बजे तक जा सकते है. इसके साथ ही इस फेयर में आपको हैंड क्राफ्ट हैम्पर भी मिलेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

प्रतीक ने बताया कि उनका स्टार्टअप है, जिसकी शुरुआत उन्होंने 10 साल पहले अपने शौंक के रूप में की थी. इन 10 सालों में देश के अलग अलग राज्यों में उन्होंने अपने चॉकलेट के स्टाल लगाये. उन्होंने लोगों के राय और स्वाद के नजरीये के बाद ये सारे चॉकलेट के प्रकार तैयार किये. वहीं 2023 में वे अपनी कंपनी कोकोआ चॉकलेट प्राइवेट लिमिटेड की शुरूआत कर रहे है, जिसकी प्री लॉचिंग 12 अगस्त से गोलमुरी में होगी. वहीं सभी को एक ही छत के नीचे हैंड मेड चॉकलेट के कई प्रकार और हैंड मेड क्राफ्ट लोगों को मिलेंगे. यह चॉकलेट फेयर भारत का पहला चॉकलेट फेयर होगा जो जमशेदपुर में आयोजित किया जा रहा है.




