जमशेदपुर : डॉक्टर नेचर वेलनेस का आस्था आयुर्वैदिक हेल्थ केयर सेंटर का उदघाटन जमशेदपुर के कदमा स्थित अनिल सुर पथ डी रोड में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय द्वारा किया गया. इस सेंटर के संचालक आरएस शर्मा ने शाल ओढ़ाकर एवम पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. (नीचे भी पढ़ें)

विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह,युवा जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, जिला प्रवक्ता अमृता मिश्रा, सुनील कुमार, शंभू सिंह, निखार सबलोक एवं अन्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम के उपरांत विधायक सरयू राय ने पडोस मे स्थित युवा जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के आवास पर भी गये.



