जमशेदपुर : जमशेदपुर के कई कंपनियों में भी नये वित्तीय वर्ष में केक काटा गया. नये वित्तीय वर्ष के स्वागत में विभिन्न कंपनियों में काटा गया. इसके तहत टाटा स्टील की कंपनी टिनप्लेट कंपनी में केक काटा गया. इस मौके पर कंपनी के इआइसी उज्जवल चक्रवर्ती, टिनप्लेट यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महासचिव मनोज कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट परबिंदर सिंह, एसजे डे समेत अन्य लोग मौजूद थे. दूसरी ओर, टाटा पावर कंपनी में वित्तीय वर्ष के स्वागत में केक काटा गया, जिसमें टाटा पावर यूनियन के अध्यक्ष राकेशवर पांडेय, टाटा पावर के प्लांट हेड वासुदेव हांसदा, ऑपरेशन के मेंटेनेंस कुंदन कुमार, एचआर हेड मनीष तिवारी, यूनियन के महामंत्री पिंटू श्रीवास्तव ने केक काटा. (नीचे भी पढ़ें)

टाटा पावर कंपनी के प्लांट हेड ने अपनी कंपनी की उपलब्धियां बताई. यूनियन अध्यक्ष राकेशवर पांडेय ने कंपनी के हित में सुरक्षा पर ध्यान रखते हुए काम करने पर जोड़ दी.



