
जमशेदपुर : कोवाली से डुमरिया तक सड़क निर्माण के लिए दुग्लाबेड़ा, बादलकोचा रांगामाटिया, बोमरी, बादलगोडा खैरबनी गांव में रैयती भूमि का अधिग्रहण किया गया है. संबंधित ग्रामीण शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और अधिग्रहित भूमि का मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की है. ग्रामीणों ने कहा है कि उनकी भूमि का अधिग्रहण किया गया है परन्तु इनमें अभी तक कई रैयतदारों को मुआवजा की राशि नहीं मिली है. इसके अलावा अभी तक जो मुआवजा की राशि का भुगतान किया गया है उसमें भी भारी अनियमितता बरती गयी है एवं कुछ बिचौलिया जैसे लोगों के इशारे पर विभाग की ओर से मुजावजा राशि के वितरण में भेदनाव किया गया है. इससे सभी रैयतदार ग्रामीणों में आक्रोश है. अतः कोवाली डुमरिया सड़क चौड़ीकरण निर्माण में जमीन अधिग्रहित हुए एवं छुटे हुए रैयतदारों को अविलम्ब सर्वे कराकर मुआवजा राशि की भुगतान कराया जाये, अन्यथा सभी ग्रामीण जोरदार आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी.





