
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना में गुरुवार को कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा की शिकायत करने पहुंचे इस दौरान कांग्रेस के साकची मंडल के अध्यक्ष राहुल गोस्वामी ने साकची थाना में लिखित शिकायत की है. राहुल गोस्वामी ने बताया कि कांग्रेस की ओर से डॉ अजय कुमार की होर्डिंग्स साकची गोलचक्कर पर लगाई गई है. बीते कुछ दिनों से भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा होर्डिंग्स को हटा दिया जा रहा है. इस घटना से पूरे कांग्रेस में गुस्से का माहौल है. इसके पहले भी कई होर्डिंग्स हटाए गए है. ऐसा अक्सर किया जाता रहा है. इसी को लेकर उन्होंने साकची थाना में शिकायत दर्ज कराई है. (नीचे देखे वीडियो)
















