जमशेदपुर : मानगो नगर निगम के चुनाव में मेयर पद पर कांग्रेस की समर्थित उम्मीदवार सुधा गुप्ता के खिलाफ चुनाव प्रचार करने और नामांकन को वापस नहीं लेने पर कांग्रेस के नेता जीतेंद्र सिंह को कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है. जीतेंद्र सिंह को विधानसभा चुनाव के वक्त भी चुनाव लड़ने के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. बाद में पार्टी में फिर से वापसी हुई थी. मानगो नगर निगम चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के समर्थित उम्मीदवार सुधा गुप्ता के खिलाफ अपनी पत्नी पार्वती देवी को मेयर पद पर लड़ा दिया है और उसके लिए वे प्रचार भी कर रहे है. (नीचे भी पढ़े)
इसको लेकर कांग्रेस के कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद ने एक पत्र जारी करते हुए कहा है कि जीतेंद्र सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है. उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि कांग्रेस पार्टी में फिर से शामिल होकर अनुशासित कार्यकर्ता का मान रखने का वचन वरिष्ठ नेताओं को दिया था. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार कांग्रेस के समर्थित प्रत्याशी को सहयोग करना है. इस विषय के गंभीरता को देखते हुए जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी और जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के निर्देशानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किये जा रहे है.




