
जमशेदपुर : झारखंड के विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष विजय खां को जमशेदपुर कोर्ट ने जमानत दे दी. उनके खिलाफ 2019 में सीतारामडेरा थाना में आचार संहिता उल्लंघन करने का मुकदमा दायर किया गया था, जिसको लेकर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कृष्णा लोहरा की अदालत में विजय खां ने हाजिरी लगायी, जिसके बाद उनको जमानत दे दी गयी. इस दौरान जिला कांग्रेस के पदाधिकारी अधिवक्ता संजय प्रसाद, अवध बिहारी मंडल, अरशद अंसारी, पूनम कुमारी, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश साहू, अश्विनी कुमार, सन्नी सिंह, चंदन पांडेय, सौरभ झा आदि उपस्थित थे.
दूसरी ओर, सिंहभूम असंगठित कामगार युनियन के अध्यक्ष सह कांग्रेस अध्यक्ष विजय खां ने अपने कमेटी का विस्तार कर दिया. उपाध्यक्ष और डिप्टी प्रेसिडेंट के पद पर नए लोगो को नामित किया. इस कमेटी में उपाध्यक्ष के पद पर सौरव झा, राजा सिंह राजपूत, राकेश साहू को उपाध्यक्ष जबकि डिप्टी प्रेसिडेंट के तौर पर अमरजीतनाथ मिश्रा को प्रतिनियुक्त किया गया.






