
जमशेदपुर : जमशेदपुर कांग्रेस के नये जिला अध्यक्ष बनाने को लेकर कवायद तेज हो चुका है. जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में जमशेदपुर के चुनाव पर्यवेक्षक जमशेदपुर आये. यहां लोगों की गहमागहमी नजर आयी. जिला अध्यक्ष विजय खां की मौजूदगी में नये लोगों ने जिला अध्यक्ष के लिए अपना-अपना आवेदन जमा कराया. इस दौरान सारे लोगों से प्रभारी जीतेंद्र कुमार ने एक-एक कर सबका बयान भी लिया. सारे लोगों से बातचीत की. इस दौरान काफी गहमागहमी देखी गयी. इसके बाद इन लोगों को बतया गया कि बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में 31 लोगों ने आवेदन दिया है. इन आवेदनों को रांची कार्यालय में छंटनी दी जायेगी. छंटनी के बाद जो योग्य उम्मीदवार बचेंगे, उनका इंटरव्यू किया जायेगा. इसके बाद फिर जिला अध्यक्ष का चयन होगा. वैसे कई कांग्रेसियों ने इस पर आपत्ति जतायी है. इन लोगों का कहना है कि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष को लेकर सिर्फ कोरम पूरा किया जा रहा है. यह महज आइवाश है. कोई ऊपर से बनकर आ जायेगा. वैसे कई लोगों ने इस प्रक्रिया का विरोध भी किया.
जिला अध्यक्ष के पद के लिए इन लोगों ने की दावेदारी :
धर्मेंद्र सोनकर, रजनीश सिंह, गुड्डू गुप्ता, ज्योति मिश्रा, रुहुल जमीन अहमद, आनंद बिहारी दुबे, एलपी सिंह, प्रिंस सिंह, डॉ पारितोष सिंह, पीएन झा, आनंद दास, जीतेंद्र सिंह, अमित दोसाज, अतुल गुप्ता, अजय मिश्रा, ईश्वर सिंह, शैलेश पांडेय, शैलेश कुमार पांडेय, पप्पु सिंह, काल्टू चक्रवर्ती, अब्दुल रउफ खान, शमशेर खान, राकेश साहू, परविंदर सिंह, संजीव श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह यादव, विजय यादव, रेयाज खान, सुदर्शन तिवारी.






