
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो शंकोसाई निवासी महिला को अपराधियों ने एक बार फिर से लूटकर भाग निकलने में कामयाब हो गए. बताया जाता है कि शंकोसाई निवासी महिला सीमा सिंह दूध लेने के लिए घर से निकली. सीमा सिंह के पति सीबी सिंह साकची बाजार में राज स्टोर संचालित करते है. उन्होंने बताया कि जब वह घर से करीब 10 कदम की दूरी पर वह पहुंची ही थी कि 2 लोगों ने उनको रोका और बोला कि उनके बेटे की मौत हो जाएगी. महिला ने बताया कि वह थोड़ा सा सहम गई, लेकिन उनकी बातों में आ गई. उसने अपने सारे गहने उतार दिए. करीब पांच लाख के गहने उतार दिए और उसके बाद अपराधी उन गहनों को लेकर भाग गए. महिला ने बताया कि शायद वह हिप्नोटाइज हो गई थी जिस कारण उसने ऐसी घटना को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि उनको कुछ सुझा ही नही. खुद से सारे गहने खोले और दे दिए, अंधेरा की तरह आँखों के सामने आ चुका था. लेकिन जब तक वह समझ पाती तब तक अपराधी फरार हो गए थे. उन्होंने पुलिस थाना में पुलिस को केस दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.






