जमशेदपुर:कांग्रेस नेता अमित श्रीवास्तव ने कहा कि हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद इस तरह का मैच कराना राष्ट्रहित के खिलाफ है. भारत-पाक का मैच कराना सुरक्षा बलों और शहीद नागरिकों के बलिदान का अपमान होगा. ऐसे समय में भारत और पाकिस्तान के बीच खेल भावना दिखाना अनुचित है.(नीचे भी पढ़े)
बहनों का सिंदूर अभी धुला है, आंसू सूखे भी नहीं और सरकार मैच करवा रही है. दिलजीत दोसांझ की फिल्म पर पाबंदी लग सकती है, तो बीसीसीआई पाकिस्तान के साथ क्रिकेट क्यों खेल रहा है. बीसीसीआई को शहीदों और सेना की भावनाओं की कोई परवाह नहीं है.











