जमशेदपुर : कांग्रेस के टाटानगर मंडल अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा ने जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना प्रभारी को आवेदन देकर 17 अप्रैल को लगभग 12:45 बजे रेलवे कॉलोनी के पास रेल पदाधिकारी एआईडब्लू युके सिंह पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अपमान करने का आरोप लगाया है. इस पर कार्रवाई की मांग कांग्रेस पदाधिकारी ने की. नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक पर स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अपमान किए जाने का आरोप लगाया है. अपने आवेदन में उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा नेताजी के नाम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया.(नीचे भी पढ़े)

इससे स्थानीय लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. मुन्ना मिश्रा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने की अपील की है. बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत करने के क्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह, जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, जिला महासचिव अविनाश सिंह, राकेश साहू, कौशल प्रधान, अरुण सिंह, आशुतोष सिंह, अनिल सिंह, विनोद यादव, सनी सिंह, रामनारायण सिंह, सुरज मुंडा के अलावा कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे.



