जमशेदपुर : जमशेदपुर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे विजय खां को जमशेदपुर कोर्ट से जमानत मिल गयी. विजय खां पर विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन किया था. इस मामले में पुलिस की ओर से एक केस दायर किया गया था. इस मामले में गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय खां को जमानत दे दी गयी. वे प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी नमिता मिंज की अदालत में हाजिर हुए. उनके साथ अधिवक्ता संजय प्रसाद, अवध बिहारी मंडल, कृष्ण कुमार, विशेष खान समेत अन्य लोग हाजिर हुए, जिसके बाद उनको जमानत दे दी गयी. विजय खां ने जमानत मिलने पर खुशी का इजहार किया है.



