
जमशेदपुर : कांग्रेस, झामुमो, राजद समेत अन्य दलों के महागठबंधन की ओर से जमशेदपुर के मानगो नगर निगम कार्यालय गांधी मैदान प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व कांग्रेस नेता फिरोज खान समेत अन्य लोगों ने किया. इन लोगों ने बताया कि मानगो के जवाहरनगर, जाकिर नगर, आजादनगर, शंकोसाई, डिमना रोड में रोड, नाली, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट की स्थिति खराब है, जिसको अविलंब दुरुस्त किया जाये. फिरोज खान ने विशेष पदाधिकारी को 2 महीने का समय दिया और 3 सूत्री मांग पत्र सौंपा और नगर विकास मंत्री आलमगीर आलम से बातचीत की और कहा कि मानगो क्षेत्र में बहुत ज्यादा समस्या है. रोड, नाली नहीं है. स्ट्रीट लाइट नहीं है. जब सरकार पूरा सुविधा नगर निगम को दे रही है, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नगर विकास मंत्री आलमगीर आलम, फिर मानगो का विकास क्यों नहीं हो रहा है. प्रदर्शन करने वालों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजमल सोनू, फिरोज आलम, शाहनवाज खान, मोहम्मद हफीज, लल्लू, इस्लाम खान, बाबू, ताहिर राजे, बसर करीम अंसारी, विपिन सिंह, बलदेव सिंह, बबलू और कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे. फिरोज खान ने सभी का धन्यवाद दिया और कहा कि इसी तरह सबको मिलकर जनता की समस्या के लिए लड़ाई लड़नी होगी तब जाकर मानगो का विकास होगा.




