• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, July 10, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur convention centre damaged : कदमा के कंवेंशन सेंटर बनने से पहले ही बन गया खंडहर, विधायक सरयू राय पहुंचे सेंटर को देखने, सरयू ने कहा – करोड़ों की संपत्ति का नुकसान, सुनियोजित षड़यंत्र के तहत हुई चोरी

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को जमशेदपुर के कदमा स्थित कंवेंशन सेंटर के बंद पड़े भवन का निरीक्षण किया और जेएनएसी के उप नगर आयुक्त को भवन की मरम्मत कराकर उसे चालू कराने का निर्देश दिया. इस कंवेंशन सेंटर का निर्माण श्री राय की अनुशंसा पर नगर विकास विभाग द्वारा 2018 में आरम्भ हुआ और क़रीब 12.30 लाख के व्यय पर 2021 में पूरा हो गया. यहां जारी एक बयान में श्री राय ने कहा कि भवन का निर्माण कराने वाली नगर विकास विभाग की संस्था जुड़को ने अभी तक कंवेंशन सेंटर को जेएनएसी को हस्तगत नहीं कराया है. भवन के तीनों तल्लों में लगे फाल्स सीलिंग, सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनर के तांबा के केबुल और एसी मशीनों की चोरी हो गई है. (नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

चोरों ने पूरे सीलिंग को तोड़कर क्षत-विक्षत कर दिया है. प्रवेश द्वार एवं खिड़कियों और उनमें लगे शीशों को तोड़ दिया है. फर्श एवं दीवारों को नुक़सान पहुंचाया है। ऐसा लगता है कि एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत चोरी एवं तोड़-फोड़ को अंजाम दिया गया है. क़रीब 2.5 करोड़ रूपया से अघिक सरकारी संपत्ति के नुक़सान पहुंचा है. आश्चर्य है कि जुडको ने इस बारे में एफआईआर तक दर्ज नहीं कराया है. शनिवार को श्री राय ने जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ कंवेंशन सेंटर का गहन निरीक्षण किया तो पाया कि भवन का जो नक़्शा नगर विकास विभाग ने पारित किया था, उसमें काफ़ी बदलाव कर दिया गया है. भवन की सारी खिड़कियां बंद कर दी गई हैं. नतीजतन कंवेंशन सेंटर भवन माचिस की डिबिया बन गया है. यह बदलाव किसके द्वारा हुआ है और किसने इसका आदेश दिया है, उसकी जांच कराने का आदेश भी उन्होंने जेएनएसी को दिया. श्री राय के अनुसार, कंवेंशन सेंटर के भीतर के तीनों तल्लों में लगे क़ीमती सामानों की चोरी हो गई है. सीलिंग को तहस नहस कर दिया गया है. यह काम एक दिन का नहीं है. इसमें महीनों लगे होंगे.(नीचे भी पढ़े)

इससे सटे तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री का निवास है, भारी सुरक्षा बंदोबस्त रहता था. फिर भी इतनी बड़ी चोरी हो जाना आश्चर्यजनक है. इसकी जांच होनी चाहिए और ज़िम्मेदारी सुनिश्चित होनी चाहिए. जुडको के उपर सरकारी संपत्ति नष्ट कराने की कार्रवाई होनी चाहिए और पूछा जाना चाहिए कि नुकसान का पता होने पर एफआईआर क्यों नहीं किया और भवन के डिज़ाइन में परिवर्तन कैसे हुआ? सरयू राय ने जेएनएसी के उप नगर आयुक्त को भवन का क़ब्ज़ा लेने और मरम्मत कराकर इसे चालू कराने का निर्देश दिया और कहा कि कंवेंशन सेंटर भवन जिस हालत में है, उसी हालत में इसका प्रभार वे जुडको से ग्रहण कर भवन में गतिविधियां चालू कराएं. भवन चालू होने से जेएनएसी को आर्थिक लाभ होगा और कदमा का यह इलाक़ा जगमगा जाएगा. चोरी का एफआईआर कराने का निर्देश भी उन्होंने दिया. सरयू राय के अनुसार, पहले इस जगह पर कदमा फूड प्लाजा था, जिस पर तत्कालीन विधायक बन्ना गुप्ता ने क़ब्ज़ा कर लिया था. 2014 में विधायक निर्वाचित होने के बाद श्री राय ने फूड प्लाजा की ज़मीन से क़ब्ज़ा हटवाया और इस ज़मीन पर कंवेंशन सेंटर बनाने का प्रस्ताव दिया. क़ब्ज़ा हटा और 2018 में कंवेंशन सेंटर का निर्माण आरम्भ हुआ. 2019 में सरयू राय पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए. 2021 में कंवेंशन सेंटर का निर्माण तो पूरा हो गया पर आज तक यह चालू नहीं हुआ.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur rural nh accident – बहरागोड़ा के एनएच 18 पर ट्रक और अलकतरा लदे टैंकर में टक्कर, केबिन में फंसा ट्रक चालक
खबर

Jamshedpur rural nh accident – बहरागोड़ा के एनएच 18 पर ट्रक और अलकतरा लदे टैंकर में टक्कर, केबिन में फंसा ट्रक चालक

July 10, 2026
Jamshedpur murder – परसुडीह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर हुआ था विवाद
खबर

Jamshedpur murder – परसुडीह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर हुआ था विवाद

July 10, 2026
Jharkhand industry development : झारखंड ने उद्योग, डिजिटल परिवर्तन और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए  समझौतों पर किए हस्ताक्षर, 99 हजार करोड़ से अधिक का निवेश आकर्षित
खबर

Jharkhand industry development : झारखंड ने उद्योग, डिजिटल परिवर्तन और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए समझौतों पर किए हस्ताक्षर, 99 हजार करोड़ से अधिक का निवेश आकर्षित

July 10, 2026
Next Post

Saraikela 15 yr jail to doda dweller :  ईचागढ़ में डोडा खरीद-बिक्री के आरोपी को 15 वर्ष कारावास व 1.25 लाख रुपये जुर्माना की सजा, वर्ष 2023 में 5 किलो डोडा के साथ किया गया था गिरफ्तार

Jamshedpur 4 arrested in theft case : जुगससाई में घर का ताला तोड़ कर चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चारों को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

jamshedpur thunderstorm- पोटका के चाकड़ी में वज्रपात से 14 वर्षीय किशोर की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural nh accident – बहरागोड़ा के एनएच 18 पर ट्रक और अलकतरा लदे टैंकर में टक्कर, केबिन में फंसा ट्रक चालक

Jamshedpur murder – परसुडीह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर हुआ था विवाद

Horoscope Know Your Day friday 10th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 10 जुलाई 2026

Jharkhand industry development : झारखंड ने उद्योग, डिजिटल परिवर्तन और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए समझौतों पर किए हस्ताक्षर, 99 हजार करोड़ से अधिक का निवेश आकर्षित

jamshedpur dd bar case : बिष्टुपुर डीडी बार केस में भाजपा नेता नीरज सिंह और मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा तीन दिनों के रिमांड पर, फरार राहुल दुबे के सरेंडर करने की खबर को लेकर जमशेदपुर कोर्ट की रही घेराबंदी

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural nh accident – बहरागोड़ा के एनएच 18 पर ट्रक और अलकतरा लदे टैंकर में टक्कर, केबिन में फंसा ट्रक चालक

Jamshedpur murder – परसुडीह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर हुआ था विवाद

Jharkhand industry development : झारखंड ने उद्योग, डिजिटल परिवर्तन और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए समझौतों पर किए हस्ताक्षर, 99 हजार करोड़ से अधिक का निवेश आकर्षित

jamshedpur dd bar case : बिष्टुपुर डीडी बार केस में भाजपा नेता नीरज सिंह और मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा तीन दिनों के रिमांड पर, फरार राहुल दुबे के सरेंडर करने की खबर को लेकर जमशेदपुर कोर्ट की रही घेराबंदी

Jamshedpur bike accident : टेल्को गोपेश्वर पार्क के पास तेज रफ्तार स्प्लेंडर खड़ी टाटा मैजिक से टकराई, तीन युवक पुलिस के हवाले

jharkhand election commission : मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जन–साधारण के लिए उपलब्ध कराई गई अन–मैप्ड मतदाताओं की सूची, विगत एसआइआर की मतदाता सूची है सुपीरियर डॉक्युमेंट

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News