
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बरडीकानपुर -कालापाथर पंचायत के कांटाबनी वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति की सदस्यों ने वन विभाग पदाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर गांव के जंगल में होने वाली शिकार पर्व को रोकने की मांग की है. समिति की सदस्यों ने कहा कि हर वर्ष इस जंगल में दर्जनों ग्रामीण पारंपरिक हथियार से लेश होकर जंगल में प्रवेश करते है और जंगल के जीव जन्तु का शिकार करते हैं इससे वन प्राणियों का नष्ट हो रहा है. समिति की सदस्यों ने कहा कि इस वर्ष 13 अप्रैल को गांव की जंगल में सेंदरा पर्व मनाने की सूचना मिली है, इस सेंदरा पर्व को विभाग के पदाधिकारी ग्रामीणों को जंगल में शिकार करने के प्रति रोक लगाये. मौके पर समिति की अध्यक्ष चंपारानी मुर्मू, सुर्यकांत हांसदा, लखी हांसदा, चुड़ामुनी हांसदा, गीता हांसदा, बीरबाहा सबर, पांजु हांसदा समेत अन्य ग्रामीणों ने सेंदरा पर्व का विरोध किया है.













