जमशेदपुर : जमशेदपुर में सोमवार को भी दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये. सोमवार को कोरोना संदिग्ध के 63 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 2 नए मरीज मिले हैं और फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 44 हो गयी है. सोमवार को जो दो नए मरीज मिले हैं वे जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके चाकुलिया का रहने वाला है. मालूम हो कि अब तक जिले में कोरोना के कुल 71533 मरीज मिले हैं.(नीचे भी पढ़े)
दूसरी ओर सोमवार को शहर के विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत 4 मरीज ठीक होकर घर गए और इस तरह से अब तक जिले के 70346 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं. वहीं अब तक 1143 मरीजों की मौत हो चुकी है. मालूम हो कि पिछले एक सप्ताह में जिले में कोरोना के 52 नए मरीज मिले हैं और एक की मौत हुई है. इधर सरायकेला- खरसावां जिले में सोमवार को दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, जिन्हें जरुरत की दवाइयां उपलब्ध करा दी गयी है. और होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है. जिला स्वास्थ्य विभाग उन पर नजर बनाए हुए है.



